फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drone found in Garota area of Akhnoor sector of Jammu

जम्मू-कश्मीर: अखनूर में मिला ड्रोन, पुलिस जांच के बाद सीआरपीएफ कैंप का निकला ड्रोन

Tue, 15 Jun 2021 02:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 15 Jun 2021 02:09 PM IST
सार

अखनूर में एक ड्रोन बरामद हुआ है। जिसको लेकर जांच चल रही थी। जांच में पता चला कि वह ड्रोन सीआरपीएफ कैंप बनतालाब का था।

विज्ञापन
drone found in Garota area of Akhnoor sector of Jammu
गरोटा इलाके में ड्रोन मिला - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू संभाग में अखनूर के गरोटा इलाके में एक ड्रोन मिला है। कुछ स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में एक ड्रोन देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद एसएचओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ड्रोन को कब्जे में ले लिया। एसएचओ घरोटा ख्याति मान खजुरिया ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि वह ड्रोन सीआरपीएफ कैंप बनतालाब का निकला। किसी भी तरह का कोई भी खतरा नहीं है।
विज्ञापन

इससे पहले बीते महीेने जम्मू के सांबा सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया था। जिसे बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग कर खदेड़ दिया था। पाकिस्तान द्वारा लगातार जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने की कोशिश की जा रही है। जिसे बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के जवानों द्वारा रोकने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना से ठीक एक दिन पहले भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सांबा के बैनगलाड क्षेत्र में बीएसएफ ने घुसपैठ को नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया था।

बता दें कि पाकिस्तान कोविड-19 का फायदा उठाकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में है। इसलिए बॉर्डर और एलओसी पर हर तरफ से ड्रोन के जरिए हथियार फेंकने की कोशिश की जा रही है, ताकि आतंकियों तक हथियार पहुंचाए जाएं। पाकिस्तान ड्रोन का इस्तेमाल हथियार और मादक पदार्थ गिराने के लिए करता रहा है। 


यह भी पढ़ें- गलवां के शहीदों को सलाम: सेना ने कहा- सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का देश सदा आभारी रहेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed