फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drinking water project

पेयजल प्रभावित इलाकों के लिए पीएचई बनाएगा प्लान

विज्ञापन
drinking water project
जम्मू। पेयजल प्रभावित इलाकों में पीएचई विभाग प्लान तैयार करेगा। इसके लिए मुख्य अभियंता ने तमाम एक्सईएन को आदेश जारी किए हैं। एक्सइएन पेयजल प्रभावित इलाकों के लिए प्लान तैयार करेंगे। प्लान दो माह के अंदर मुख्य अभियंता के पास भेजना होगा। इसके बाद प्रस्ताव मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। मंजूरी के बाद प्रभावित इलाकों में योजना पर काम हो सकेगा।
विज्ञापन

गर्मी के दिनों में शहर के सिद्ड़ा, नरवाल, बठिंडी, लोअर रूपनगर और भौर कैंप इलाकोें में पेयजल की जबरदस्त किल्लत होती है। कुछ इलाकों में पाइपें पुरानी होने के कारण पानी का प्रेशर कम आता है, तो कुछ इलाकों में पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सिद्ड़ा, नरवाल, बठिंडी में आबादी बढ़ रही है। मगर पानी की आपूर्ति पूर्व की व्यवस्था पर हो रही है।
विज्ञापन

कुछ जगहों में नए घर भी बने हैं। इस कारण इन इलाकों में पेयजल पूरा नहीं हो रहा है। लोअर रूप नगर और भौर कैंप में भी हालत ऐसी ही है। एक्सईएन इलाकों में पानी स्टोरेज टैंक, नई पाइप लाइन बिछाने, ट्यूबवेल लगाने पर प्लान तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पहले 24 घंटे पेयजल मुहैया कराने का बन रहा है प्रस्ताव
शहर में 24 घंटे पेयजल मुहैया कराने के लिए भी पीएचई प्रस्ताव तैयार कर रहा है। भगवती नगर में पेयजल स्टोरेज टैंक का निर्माण होना है। यहीं से शहर के अलग-अलग हिस्सों से पेयजल आपूर्ति की जानी है। इसका भी प्रस्ताव मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा जाएगा।
-----
चिनाब नदी वाटर सप्लाई स्कीम पर भी चल रहा है काम
चिनाब नदी वाटर सप्लाई स्कीम की फाइल केंद्र में फंसी हुई है। पीएचई विभाग ने शहर के लिए प्लान तैयार कर भेजा है। इस योजना से भी शहर में 24 घंटे पेयजल मुहैया कराया जाना है।
----
मौजूदा समय में 54 जीएमडी मिल रहा है पानी
- शहर में पानी की जरूरत 64 जीएमडी ( मिलियन गैलेन पानी प्रति दिन) है। आपूर्ति सिर्फ 54 जीएमडी हो रही है। गर्मी में शहरवासियों को सिर्फ 42 से 44 जीएमडी पानी ही मिल पाता है। इससे शहर के अलग-अलग हिस्सों में पेयजल किल्लत होती है।

----
पेयजल प्रभावित इलाकों के लिए प्लान तैयार करने को कहा गया है। दो माह के अंदर प्रस्ताव कार्यालय में भेजना होगा। इसके बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा जाएगा और बजट की मांग की जाएगी।
-संजीव चड्ढा, मुख्य अभियंता, पीएचई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed