{"_id":"60b676aa8ebc3e2beb7fac59","slug":"drinking-water-problem-vijaypur-news-jmu2364377181","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव नगर में पांच दिन से जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव नगर में पांच दिन से जलापूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। शिव नगर में कई दिन से जलापूर्ति बंद है। लोगों को पानी के लिए कई प्रकार की दिक्कतें उठानी पड़ रही है। शिवनगर, बाजीगर बस्ती में पांच दिन से पानी नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो हमें सड़कों पर आने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
क्षेत्र के बबलू कुमार, रमेश कुमार, दीपक आदि ने बताया कि हम लोग को पांच दिन से पानी की आपूर्ति नहीं मिलने के कारण कई प्रकार की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया। इस कारण हम लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति दी जाए।
इस संबंध में जल शक्ति विभाग के जेई सजाल गुप्ता ने बताया कि मोटर में खराबी के कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। जल्दी पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।