फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drinking water problem

जतवाल में पांच दिन बाद हो रही जलापूर्ति

विज्ञापन
drinking water problem
घगवाल। भीषण गर्मी के चलते दिन प्रतिदिन बढ़ रही लो वोल्टेज व पांच दिन बाद हो रही जलापूर्ति से पंचायत जतवाल के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी नायब सरपंच किशोर लाल, पंच नेहरू लाल शरण, विपन शर्मा व नरेश कुमार ने बताया कि पंचायत जतवाल के अधीन आते क्षेत्र, बलूनी, जतवाल व सोअंदा में वोल्टेज इतनी कम है कि घर में लगे पंखे नही चल पा रहे हैं। लोगों को गर्मी से राहत पाने के लिए पेड़ों की शरण लेनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत जतवाल में पानी की भी किल्लत है। पानी पांच से छह दिन बाद ही आता है, जिसके चलते लोगों को दूसरे क्षेत्रों में जाना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन

गर्मी और उमस से लोग हो रहे परेशान
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में चार दिन से बारिश नहीं होने पर गर्मी और उमस से लोगों कई प्रकार की दिक्कतें झेल रहे हैं। बिजली की कटौती भी लोगों को परेशानी बढ़ा रही है। सात शर्मा ने बताया कि चार दिन से बारिश नहीं होने पर उमस भरी गर्मी पड़ रही है। इसके चलते लोग घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। बाजारों में भी आवाजाही कम है। सुभाषचंद्र ने बताया कि चार दिन से क्षेत्र में बारिश नहीं होने पर गर्मी और उमस से बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed