{"_id":"6495f90a993724b23b018c64","slug":"drinking-water-problem-samba-news-c-10-1-jam1029-146563-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: देओन के लोगों का 20 दिन की उधारी पर चल रहा जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: देओन के लोगों का 20 दिन की उधारी पर चल रहा जीवन
विज्ञापन
गांव में 150 घरों को टैंकर से मिलता है पानी
प्रतिदिन केवल 10 घरों में होती जलापूर्ति
बाकी दिन पानी उधार लेकर लोग करते गुजारा
अपना नंबर आने पर उतार देते हैं कर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। सांबा जिले के पहाड़ी गांव देओन के लोग दशकों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि नेताओं और सरकारों ने उन्हें झूठे आश्वासन दिए, लेकिन गांव के करीब 150 घरों में सुचारू जलापूर्ति नहीं हुई। दो सालों से तो जल शक्ति विभाग ने पानी देना बिल्कुल बंद कर दिया है। लोग टैंकर से पानी लेने को मजबूर हैं। वह भी करीब 20 दिन बाद नसीब होता है। लोग एक-दूसरे से पानी उधार लेकर गुजारा कर रहे हैं।
स्थानीय भरत सिंह, मगर सिंह, सागर सिंह, विजय सिंह, नंबरदार जगदेव सिंह, आदि ने बताया कि गांव में पानी देने के लिए विभाग ने जम्मू के सगौन गांव से पाइप लगाए हैं। लेकिन, उन पाइपों से दो सालों में बूंद तक नहीं टपकी। पानी की किल्लत को देखते हुए विभाग ने गांव के लिए एक टैंकर लगाया है। हालांकि, उसका पैसा ग्रामीणों को ही देना पड़ता है। उसमें दो से तीन हजार रुपये खर्च होते हैं। वह टैंकर रोज एक चक्कर लगाता है और केवल 10 घरों को पानी देता है। इस तरह हर घर को करीब 20 दिनों बाद पानी मिलता है। बाकी के दिन लोग एक-दूसरे से बाल्टी के हिसाब से पानी उधार लेकर काम चलाते हैं।
-- --
स्थानीय लोगों के सहयोग की कमी के चलते यह समस्या आ रही है। विभाग इस समया बाड़ी ब्राह्मण से पानी पहुंचा रहा है, जोकि 40 किमी दूर है। यह पानी काफी महंगा भी पड़ रहा है। विभाग ने मात्र 10 किमी दूर विभाग की पुरमंडल इकाई से इस गांव को पानी उपलब्ध करवाने की कोशिश की थी। लेकिन, पुरमंडल स्टेशन पर टैंकर भरने की व्यवस्था स्थानीय लोगों ने नहीं करने दी। अब देओन के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
- पुरुषोत्तम जोशी, एईई, बाड़ी ब्राह्मणा