फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drinking water problem

15 दिन में दो बार खराब हुई पंपिंग स्टेशन की मोटर

विज्ञापन
drinking water problem
राजोरी। शहर के छपड़ियां स्थित पीएचई के पंपिंग स्टेशन में लगी मोटर पिछले 15 दिन में दो बार खराब होने से सैकड़ों घरों में पेयजल आपूर्ति ठप है। करीब 15 दिन पहले मोटर खराब होने के बाद उसकी पांच दिन बाद मरम्मत कराने के दो दिन बाद फिर से मोटर खराब हो गई। जिससे छपड़ियां, लोवर जवाहर नगर, दुर्गा नगर, मन्हास मोहल्ला आदि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सोनू शर्मा, काबुल सिंह, जोगेंद्र पाल, सद्दाम हुसैन आदि ने बताया कि उक्त पंपिंग स्टेशन पर मोटर कई वर्ष पुरानी लगाई गई है जो बार-बार खराब हो जाती है और लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कई बार पीएचई से नई मोटर लगाने की गुहार लगाई गई है लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की है। पीएचई पुरानी मोटर से ही काम चला रहा है। लोगाें ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले दो दिन में नई मोटर लगाकर सप्लाई बहाल नहीं की गई तो सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ पीएचई के एक्सईएन मुश्ताक अहमद ने बताया कि मोटर को बेहतर मरम्मत के लि जम्मू भेजा गया है और एक दो दिन में मोटर लगाकर सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed