फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drinking water problem

बढ़ती गर्मी से पानी का स्तर गिर रहा

विज्ञापन
drinking water problem
बाड़ी ब्राह्मणा। पुरमंडल की पंचायत कटवालता में तपती गर्मी के साथ ही पानी की किल्लत शुरू हो गई है। लोगों को मजबूर होकर कुएं के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पंचायत में एक डगवेल और 10 हैंडपंप अलग-अलग गांव में मौजूद हैं, लेकिन वह इस समय खराब हैं। कहीं हैंडपंपों का पानी लाल हो चुका है जो पीने योग्य नहीं है। जबकि डगवेल की मशीनरी खराब है। इसके गर्मी के कारण अलावा डगवेल में पानी का स्तर काफी नीचे गिर गया है।
विज्ञापन

पंचायत वासियों का कहना है कि जो लोग ऊपरी मोहल्लों में रहते हैं, जॉकी मेन रोड से 10 किलोमीटर ऊपर रहते हैं, उन्हें टैंकर से पानी की सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही है। इसके चलते स्थिति बदतर है। हालांकि पंचायत के लोगों ने कुएं बुजुर्गों की धरोहर संभाल कर रखी है, जिससे वह पानी की आपूर्ति कर रहे हैं, लेकिन गर्मी इतनी बढ़ गई है कि कुआं भी सूख जाता है। सिर्फ रात और सुबह के समय पानी मात्र 1 से 2 फीट तक रहता है। पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। दूसरी ओर जानवरों का भी पानी को लेकर बुरा हाल है। तालाब और पानी के सोर्स गर्मी में सूख गए हैं। यह माजरा हर साल इन दिनों में खड़ा हो जाता है। जल शक्ति विभाग इस समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह से बंदोबस्त नहीं किए जाते हैं।
विज्ञापन

------
प्रशासन और सरकार को पानी की सुविधा सुनिश्चित करानी चाहिए। गर्मी के कारण 2 से 3 माह पानी की किल्लत होती है। पंचायत की तरफ से गर्मी आने से पहले अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया जाता है, लेकिन इसके बावजूद भी समस्या का हल नहीं हो पाता है। हर साल हमें पानी की किल्लत से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सपना सपोलिया, सरपंच
----------
गर्मी के दिनों में अक्सर इन क्षेत्रों में पानी की किल्लत बढ़ जाती है। इसको लेकर हम चौकस रहते हैं, लेकिन उसके बावजूद भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल के लिए हम टैंकर की आपूर्ति सप्ताह में ज्यादा दिन करने वाले हैं, जिससे लोगों को सुविधा मुहैया हो पाएगी। दूसरा इन इलाकों में पानी की समस्या को दूर करने के लिए हम किसी ट्यूबवेल आदि का भी प्रावधान बना रहे हैं। ताकि आने वाले समय में इस इलाके में पानी की कमी न होने पाए।
-सुनील शर्मा, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed