फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drinking water pipe line

Jammu News: गंडली पंचायत में नई पाइप लाइन का काम शुरू कराया

विज्ञापन
drinking water pipe line
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। ब्लॉक की गंडली पंचायत के सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी ने सोमवार को जल शक्ति मिशन के तहत ग्रामीणों को स्वच्छ जल पहुंचाने के मकसद से दूसरे चरण के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कराया, जिस पर 60 लाख की राशि खर्च होगी। इससे पहले तीन करोड़ रुपये की लागत से ट्यूबवेल लगाया गया था।

सरपंच गुरदीप सिंह सैनी ने कहा कि पंचायत के लोगों की मांग थी कि पंचायत में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई जल शक्ति मिशन योजना का पंचायत के लोगों को भी लाभ मिलना चाहिए, जिसके चलते उन्होंने संबंधित अधिकारियों के समक्ष पंचायत के लोगों की मांग को रखा और पंचायत में लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से योजना की शुरुआत करवाई। सरपंच ने कहा कि दूसरे चरण के तहत लगभग 60 लाख रुपये की लागत से पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ है। जल्द कार्य पूरा होने के बाद पंचायत के हर एक घर में पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। ताकि लोगों को पीने के लिए साफ जल मिल सके। इस मौके पर चेयरमैन दर्शन सिंह, नायब सरपंच प्यारे लाल, पंच पवन सिंह, सत्या देवी, पूर्व चेयरमैन अमर सिंह चाढ़क, सोमनाथ, सरदार हरजिंदर सिंह सहित जल शक्ति विभाग के अधिकारी भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed