सांबा। जम्मू कश्मीर के सांबा जिला के पहाडी ब्लाक सुंब के अंर्तगत आने बाले गांव दबनू में एक बावड़ी का पानी पीने से दर्जनों ग्रामीण बीमार हो गए। इन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुंब लाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंच गई है। कुछ ग्रामीणों का घरों में ही उपचार किया जा रहा है। एक ओर सरकार गांवों के विकास के नाम पर करोड़ों रूपये पानी की तरह बहा रही है, वहीं जिला सांबा के कई पहाड़ी गांव ऐसे हैं जहां लोग नदी नालों और बावडियों का पानी पीने के लिए मजबूर हैं। वीरवार को सांबा के सुंब के दबनू गांव के लोगों ने गांव के निक्ट स्थित एक बावड़ी का दूषित पानी पिया, जिससे दर्जनों लोग बीमार हो गए। उन्हें दस्त शुरू हो गए। इनमे कुछ लोग तो अपना उपचार घर में ही करवा रहे हैं कुछ की हालत को गंभीर होते देख गांव वालों ने उन्हें प्राईमरी हेल्थ सेंटर सुंब पहुंचाया, यहां पर उनका उपचार चल रहा है विमार लोगों में पुष्पा देवी, कमलजीत, वंदना देवी, प्रिय, चरणजीत सिंह, राज कुमारी, दलेर सिंह, परोत्तम सिंह, वीणा देवी और बलविंद्र सिंह है जिसका उपचार सुम्ब में चल रहा है। वही इसकी जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में भी पहुंची है। 41 ग्रामीण बीमार हुए 10 ग्रामीणों का उपचार सुब अस्पताल में हुआ बाकि के गांव में ही रहे।