{"_id":"5d9a4e278ebc3e015b67afd3","slug":"drank-finol-against-rs-25-thousand-challans-jammu-news-jmu1946941106","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार चालान कटने लगा, तो आटो चालक पी गया फिनायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार चालान कटने लगा, तो आटो चालक पी गया फिनायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। ट्रैफिक नाके पर नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आटो जब्त होने के बाद 25 हजार रुपये का चालान कटने लगा तो आटो रिक्शा चालक ने आपा खोकर फिनाइल गटक लिया। रविवार को तालाब तिल्लो चुंगी के पास इस घटना ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों हाथ पांव फुला दिए। आनन फानन चालक को अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिर बताई जा रही है।
ट्रैफिक पुलिस ने आटो रिक्शा चालक के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने की सिफारिश की है। उधर, आटो चालक के फिनाइल पीने की घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। आटो चालक संजय कुमार बोहड़ी का रहने वाला है। उसका कहना है कि वह किसी से आटो रिक्शा (जेके02एडब्ल्यू-0482) किराए पर लेकर चलाता है। हर दिन उसे आटो रिक्शा का 500 रुपये किराया देना होता है। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। इसका वह दस दिन पहले ही 5 हजार रुपये का चालान कटवा चुका है।
रविवार को तालाब तिल्लो चुंगी के पास उसे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। यूनिफार्म न पहनने, ड्राइविंग लाइसेंस न होने, चप्पल पहनकर आटो चलाने सहित न जाने क्या क्या नियम गिनाकर ट्रैफिक पुलिस कर्मी उसका 25 हजार का चालान काटने लगे। संजय का कहना है कि आटो से ही उसका परिवार पलता है।
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस न होने का वह चालान कटवा चुका था। फिर दोबारा से चालान काट रहे थे। वह कहां से 25 हजार रुपये देता। इसलिए उसने आवेश में आकर आटो में पड़ा फिनाइल पी लिया। संजय का कहना है कि उसके पांव पर जख्म बने हुए हैं, इसलिए उसने जूते की जगह चप्पल पहनी थी। लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने चालान में चप्पल पहनने पर भी जुर्माना करना शुरू कर दिया था।
कोई भी दस्तावेज नहीं था, आटो जब्त किया गया
आटो चालक के पास कोई भी दस्तावेज नहीं था। ट्रैफिक पुलिस ने आटो जब्त किया तो चालक ने फिनाइल पी लिया। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई तो होगी ही। लोगों को यह बात समझनी होगी। चालक के खिलाफ खुदकुशी करने का मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई है। ऐसा करके ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई को बाधित न किया जाए। लोगों से अपील है कि वह ऐसा न करें।
प्रभु दयाल शर्मा, एएसपी, ट्रैफिक जम्मू