फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drainage system damage

Jammu News: मलबा नाले व नालियों में, 270 करोड़ पानी में

विज्ञापन
drainage system damage
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 2018 से अब तक नालों पर 250 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इसी तरह नालियों पर एक साल में 20 लाख लग चुके हैं। इसके बावजूद मंगलवार सुबह हुई बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। सड़कों के किनारे डाले भूमिगत पाइप मलबा फंसने के कारण अवरुद्ध हो गए। ऐसी ही दिक्कत नालों में आई। मोहल्लों में नालियां आफत बन गईं। गंदा पानी रास्तों पर आ गया, जिसके कारण राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुराने शहर सहित कृष्णा नगर, रेशमघर, बख्शी नगर और अन्य मोहल्लों में बेहतर निकासी के दावे डूब गए। बारिश थमने के बाद जेसीबी के माध्यम से नालों की सफाई की गई और मलबा हटाया गया, जिससे आवाजाही सुचारू हो पाई।
नगर निगम ने पिछले साल भी जलभराव के बाद दावा किया था कि अगले सीजन में पानी जमा नहीं होगा। इसके लिए नालियां बनाने और नालों से मलबा हटाने का काम करवाया गया। मगर जब बारिश हुई तो व्यवस्था जख्म दे गई।
विज्ञापन

इन जगहों पर नाले हुए ओवरफ्लो, वेयरहाउस की अस्थायी शेड में घुसा पानी
नरवाल मंडी, पनामा चौक, रेल हेड के पास मलबा फंसने के कारण नाले अवरूद्ध हो गए। वेयरहाउस में पानी सीधा अस्थायी शेड में घुस गया। इससे राशन और अन्य सामान खराब हो गया। कृष्णा नगर में भी समस्या आई। इसी तरह ज्यूल चौक व महेशपुरा चौक में जलभराव की स्थिति रही। कैनाल रोड पर नालियां में निकासी के भूमिगत पाइप अवरुद्ध हो गए। इससे पानी भर गया और दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कत झेलनी पड़ी। फ्लाईओवर पर तो पानी नीचे से जा रहे लोगों पर गिरता रहा। पनामा चौक, ग्रीन बेल्ट पार्क, गांधी नगर, गोल मार्केट सहित अन्य जगहों में भी निकासी ठप रही। दोपहर एक बजे के बाद पंप चलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी में डूबा बछड़ा, मौत
वेयरहाउस में रहते फतेह मोहम्मद ने बताया कि सुबह नाला अवरुद्ध हो गया। इससे पानी शेड में घुस गया। राशन और अन्य सामान खराब हो गया। इसी तरह न्यादा बीबी ने कहा कि नाला अवरूद्ध होने से पानी शेड की ओर आ गया, जिससे सामान खराब हो गया। नगर निगम ने निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं किए थे। रजा बेगम के अनुसार शेड के आगे पानी भरने से बछड़ा डूब गया। खाने-पानी का सामान बर्बाद हो गया।

नाले अवरुद्ध होने के कारण जलभराव हुआ है। बारिश थमने के बाद निकासी कर दी गई। तमाम नालों से मलबा हटाया गया।
- निसार हुसैन रजा, सीटीओ, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed