{"_id":"600f8c198ebc3e31d240a797","slug":"draft-of-reservation-roster-released-for-election-to-the-post-of-president-of-district-development-councils","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः डीडीसी अध्यक्ष पद चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर का ड्राफ्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः डीडीसी अध्यक्ष पद चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर का ड्राफ्ट जारी
Tue, 26 Jan 2021 02:57 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 26 Jan 2021 02:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
जिला विकास परिषदों (डीडीसी) के अध्यक्ष पद चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर का ड्राफ्ट जारी हो गया है। राज्य चुनाव आयुक्त की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक सांबा, कठुआ, रियासी डोडा और श्रीनगर समेत प्रदेश के 10 जिलाें में अध्यक्ष पद के चुनाव ओपन श्रेणी में होंगे। इसी तरह से जम्मू और उधमपुर को अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव रखा है। ड्राफ्ट पर 30 जनवरी 2021 तक आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी।
विज्ञापन
सोमवार को राज्य चुनाव आयुक्त केवल कृष्ण शर्मा ने अधिसूचना जारी की। इसमें कहा गया है कि नवंबर-दिसंबर में डीडीसी सदस्यों के 278 सीटों पर चुनाव संपन्न हुए हैं। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 11 जनवरी को डीडीसी अध्यक्ष पद चुनाव के लिए आरक्षण नियमों का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
इन्हीं नियमों के आधार पर जनसंख्या के हिसाब से ओपन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला वर्ग के लिए आरक्षण रोस्टर का ड्राफ्ट जारी किया जा रहा है। रोस्टर पर यदि कोई आपत्ति हो तो इसे राज्य चुनाव आयोग के सचिव के पास दर्ज कराय जा सकता है। इसके लिए 30 जनवरी 2021 अंतिम तारीख होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
अनंतनाग - अनुसूचित जनजाति
बांदीपोरा - ओपन
बारामुला - महिला
बडगाम - ओपन
डोडा - ओपन
गांदरबल - महिला
जम्मू - अनुसूचित जाति
कठुआ - ओपन
किश्तवाड़ - महिला
कुलगाम - ओपन
कुपवाड़ा - ओपन
पुंछ - महिला अनुसूचित जनजाति
पुलवामा - ओपन
राजोरी - अनुसूचित जनजाति
रामबन - महिला
रियासी - ओपन
सांबा - ओपन
शोपियां - महिला
श्रीनगर - ओपन
उधमपुर - अनुसूचित जाति
बांदीपोरा - ओपन
बारामुला - महिला
बडगाम - ओपन
डोडा - ओपन
गांदरबल - महिला
जम्मू - अनुसूचित जाति
कठुआ - ओपन
किश्तवाड़ - महिला
कुलगाम - ओपन
कुपवाड़ा - ओपन
पुंछ - महिला अनुसूचित जनजाति
पुलवामा - ओपन
राजोरी - अनुसूचित जनजाति
रामबन - महिला
रियासी - ओपन
सांबा - ओपन
शोपियां - महिला
श्रीनगर - ओपन
उधमपुर - अनुसूचित जाति