फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drabu mets pm modi, ask for flood relief package

द्राबू ने मोदी से मांगा बाढ़ राहत पैकेज

Fri, 27 Mar 2015 10:24 AM IST
Updated Fri, 27 Mar 2015 10:24 AM IST
विज्ञापन
drabu mets pm modi, ask for flood relief package

वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बाढ़ राहत के विशेष पैकेज को जल्द जारी करने की मांग की। उन्होंने बताया कि बाढ़ से सभी क्षेत्रों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। आवास, व्यापार, कृषि, बागवानी और अन्य क्षेत्र बाढ़ की मार से अब तक उबर नहीं पाए हैं।

विज्ञापन


द्राबू ने कहा कि पीड़ितों के तत्काल पुनर्वास की समस्या बनी हुई है। भाजपा-पीडीपी सरकार ने रियासत के बजट में बाढ़ पीड़ितों के राहत के लिए कई प्रावधान किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने द्राबू को भरोसा दिलाया है कि वह बाढ़ राहत पैकेज पर जल्द कदम उठाएंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि उमर अब्दुल्ला की सरकार ने बाढ़ राहत के लिए 44 हजार करोड़ के विशेष पैकेज की मांग का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा था। वित्त मंत्री द्राबू उस मांग से सहमत नहीं हैं। द्राबू का मानना है कि उस प्रस्ताव में मांग को कोई तार्किक आधार नहीं दिया गया था। लोगों ने जैसा बताया वह प्रस्ताव में जोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र को फिर से भेजे गए प्रस्ताव

drabu mets pm modi, ask for flood relief package

अब भाजपा-पीडीपी की सरकार इस दिशा में योजना बनाकर ठोस कदम उठा रही है। विभागवार प्रस्ताव केंद्र के पास नए सिरे से भेजे गए हैं। वित्त मंत्री द्राबू ने चार दिन पहले ही रियासत का बजट पेश किया जिसे विधानमंडल ने पारित कर दिया है। द्राबू ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि बजट में केंद्र सरकार की नीतियों के अनुरूप बदलाव किए गए हैं।

योजना आयोग को समाप्त कर नीति आयोग के गठन के बाद इस बार बजट में योजना और गैर योजना मद खत्म कर दिया गया है। उन्होंने रियासत के वित्तीय हालात और उसमें सुधार के लिए सरकार द्वारा की गई पहल की विस्तार से जानकारी दी। द्राबू ने बताया कि पहली बार ऊर्जा क्षेत्र के लिए अलग बजट पेश किया गया है जिसमें एक लाख करोड़ रुपये का रोडमैप है।

रियासत सरकार ऊर्जा क्षेत्र के विकास पर विशेष जोर दे रही है। इससे बिजली उत्पादन बढे़गा और जम्मू कश्मीर को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed