फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dr. jitendra singh and jamyang tsering namgyal reached jammu after becoming member of parliament

केंद्रीय मंत्री बन जम्मू पहुंचे डॉ. जितेंद्र सिंह बोले, विधानसभा का कार्यकाल छह के बजाए हो पांच साल

Fri, 07 Jun 2019 09:13 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 07 Jun 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
dr. jitendra singh and jamyang tsering namgyal reached jammu after becoming member of parliament
जम्मू पहुंचे सांसद डॉ. जितेन्द्र सिंह और सांसद जमयांग सेरिंग नामगेयाल - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र जम्मू पहुंचे डॉ. जितेंद्र सिंह का शुक्रवार को पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा समर्थकों ने शानदार स्वागत किया। 
विज्ञापन


जम्मू एयरपोर्ट के बाहर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री सत शर्मा, महासचिव संगठन अशोक कौल ने अन्य नेताओं की मौजूदगी में डॉ. जितेंद्र सिंह का स्वागत किया। इसके पश्चात जुलूस की शक्ल में डॉ. जितेंद्र सिंह सतवारी से विभिन्न बाजारों से होते हुए पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर पहुंचे। 
विज्ञापन


डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस अवसर पर शानदार स्वागत के लिए पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं व जम्मू वासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि अपनी जीत का श्रेय पार्टी नेताओं व समर्थकों को दिया। उन्होंने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि जब हमारे पास बहुमत होगा तो उस दिन कांग्रेस पर पूरी दुनिया हंसेगी। उन्होंने कहा कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से वह दिन आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा वह पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों की मेहनत से इस बार साढ़े तीन लाख वोटों से जीते है। वह सभी मतदाताओं का आभार प्रकट करते हैं और संकल्प लेते हैं कि वह पूरी क्षमता से जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। 

उन्होंने कहा नेशनल कांफ्रेंस जो भी चाहे भाजपा रियासत के सभी क्षेत्रों के साथ न्याय करेगी और पार्टी चाहती हैं कि यहां पर विधानसभा का कार्यकाल छह के बजाए पांच साल का हो। उन्होंने कहा कश्मीर आधारित सियासी दल लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं जबकि भाजपा चाहती हैं कि कश्मीर घाटी में ज्यादा से ज्यादा लोग वोट डाले और सही मायने में लोकतंत्र फले फूले। 

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में भाजपा को अन्य दलों के मुकाबले में कहीं ज्यादा वोट शेयर हासिल हुआ है। उन्होंने कहा राज्य में पांच दलों के महागठबंधन को भाजपा ने बुरी तरह से परास्त किया है। भाजपा को 17 लाख वोट हासिल हुए जबकि अन्य सभी दलों को मिलाकर भी करीब 14 लाख वोट मिले। 

उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर में भाजपा को 36 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल हुई हैं और ऐसे में पार्टी नंबर एक स्थान पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में भाजपा का लक्ष्य 44 सीटें जीतकर अपनी सरकार बनाने का है। पाकिस्तान और चीन के अवैध कब्जे में जम्मू कश्मीर के हिस्सों को वापिस लिया जाएगा। इससे पूर्व डा. जितेंद्र सिंह ने पंडित प्रेम नाथ डोगरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। 


लद्दाख के सांसद जमयांग का भी सम्मान 
लद्दाख संसदीय क्षेत्र से भाजपा के नव निर्वाचित सांसद जमयांग सेरिंग नामगेयाल का भी पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को सम्मान किया गया। सांसद बनने के बाद वह पहली बार जम्मू पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed