फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dr. farukh

चुनाव के लिए तैयार रहें पार्टी कैडर : डॉ. फारूक

विज्ञापन
dr. farukh
शेर-ए-कश्मीर भवन जम्मू में सोमवार को डा. फारूक अब्दुल्ला ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
नेकां ने किया महात्मा गांधी को याद, पार्टी अध्यक्ष से मिले कई प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेकां अध्यक्ष डाॅ. फारूक अब्दुल्ला ने पार्टी कैडर को स्थानीय निकाय चुनाव के लिए तैयार रहने पर जोर दिया है। इसके लिए जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने के लिए कहा गया है। डाॅ. फारूक ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय शेर-ए-कश्मीर भवन जम्मू में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच कई प्रतिनिधिमंडल डाॅ. फारूक से मिले और आगामी चुनाव पर चर्चा की।


डॉ. फारूक ने कहा कि यह केवल गांधी की विचारधारा थी, जिसने जम्मू-कश्मीर को भारत की तरफ खींचा। इस बीच पूर्व मंत्री बाबू रामपाल, एसएसी सेल अध्यक्ष विजय लोचन, ओबीसी सेल अध्यक्ष अब्दुल गनी तेली, जिला अध्यक्ष जम्मू शहरी चंद्रमोहन शर्मा, जिला अध्यक्ष जम्मू ग्रामीण ए रघुवीर सिंह मन्हास और सौदागर गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न सार्वजनिक और कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडलों ने डॉ. फारूक से मुलाकात की। उन्होंने वर्तमान सरकार की खोखली नीतियों के कारण जम्मू क्षेत्र के लोगों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराने के साथ आगामी चुनावों पर चर्चा की। इस मौके पर पूर्व मंत्री और अतिरिक्त महासचिव अजय कुमार सडोत्रा, प्रांतीय अध्यक्ष जम्मू प्रांत रतन लाल गुप्ता, शेख बशीर अहमद, प्रांतीय सचिव प्रदीप बाली, एजाज जान, सतवंत कौर आदि मौजूद रहे। डॉ. फारूक ने पूर्व मंत्री लाल हांडू के आवास पर जाकर उनके बेटे के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed