{"_id":"660b225abc10aa8d580ee068","slug":"double-lane-road-demand-akhnoor-news-c-269-1-jou1001-100827-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लोगों की मांग, पलांवाला से ज्यौड़ियां तक की मुख्य सड़क डबल लेन करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लोगों की मांग, पलांवाला से ज्यौड़ियां तक की मुख्य सड़क डबल लेन करे सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा-सड़क के बीच बने गड्ढे आए दिन दे रहे हादसों को न्यौता
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। सीमावर्ती क्षेत्र पलांवाला बस अड्डा से ज्यौड़ियां तक की मुख्य सड़क को सीमावर्ती गावों के लोगों ने चौड़ा करने की मांग की है।
क्षेत्र के लोगों के अनुसार यह सड़क सिंगल है और सड़क के बीच बने गड्ढे आए दिन हादसों को न्यौता दे रहे हैं। सड़क पर अधिक यातायात होने पर क्षेत्र के लोगों को आए दिन दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है, जिससे बचने के लिए लोगों ने सरकार से सड़क जल्द डबललेन करने की मांग की है। पंचायत लोअर पलांवाला के गुलबदन सिंह ने बताया कि पलांवाला से ज्यौड़ियां तक की सिंगल और खस्ताहाल सड़क से छंब विधानसभा क्षेत्र की बीस के करीब पंचायतों के लोग परेशान हैं। लोगों को इस सड़क पर आने जाने में दिक्कतें आ रही हैं।
पंचायत अपपर पलांवाला के सरपंच बहादुर सिंह ने बताया कि सड़क की बहुत ही जर्जर हालत है। सड़क के बीच गड्ढे बन गए हैं। इस तंग मार्ग पर वाहनों को चलाना बहुत मुश्किल है। प्रशासन से मांग है कि सड़क को डबललेन किया जाए। गांव खौड़ कैंप निवासी विजय शर्मा ने बताया कि सरकार देश की सभी सड़कों की दशा को सुधार रही है। इसलिए सरकार पलांवाला से ज्यौड़ियां तक की 12 किलोमीटर लंबी सड़क की भी सुध ले।