फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dorje and kohli sworn as J&K cabinet minister

दोरजे और कोहली ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

Fri, 24 Apr 2015 10:45 PM IST
Updated Fri, 24 Apr 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
dorje and kohli sworn as J&K cabinet minister

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद ने कैबिनेट में भाजपा की हैसियत में इजाफा किया है। पीडीपी और भाजपा की गठबंधन सरकार के दो माह पूरे होने में एक सप्ताह की देर है लेकिन शक्ति संतुलन के मद्देनजर कैबिनेट का छोटा विस्तार जरूरी हो गया था।

विज्ञापन


गवर्नर एनएन वोहरा ने राजभवन में सहकारिता राज्य मंत्री छेरिंग दोरजे और ट्रांसपोर्ट राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अब्दुल गनी कोहली कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के अलावा उप मुख्य मंत्री डॉ. निर्मल सिंह मौजूद थे। दरबार मूव के अंतिम दिन आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में कई मंत्री और विधायक नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू संभाग के मंत्रियों में उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, समाज कल्याण मंत्री बाली भगत, पीएचई मंत्री सुखनंदन, पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुनील शर्मा, वित्त राज्य मंत्री पवन गुप्ता और प्रिया सेठी समारोह में मौजूद रहे।

कश्मीर संभाग के मंत्रियों में वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू, शिक्षा मंत्री नईम अख्तर, हार्टिकल्चर मंत्री ए आर वीरी, विधि मंत्री बशारत अहमद बुखारी मौजूद थे। स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह और पशुपालन मंत्री सज्जाद अहमद लोन समारोह में नहीं दिखे।

बड़े भाई के रोल में है पीडीपी

dorje and kohli sworn as J&K cabinet minister

लोन पिछले दिनों कम महत्वपूर्ण विभाग मिलने के कारण नाराज थे। उन्हें जल्द कोई अहम विभाग दिया जा सकता है। दोनों दलों के अधिकांश विधायक समारोह में मौजूद नहीं थे। मंत्रिमंडल के इस विस्तार के बाद कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 19 हो गई है। मुख्यमंत्री मुफ्ती समेत पीडीपी के 11 मंत्री हैं जबकि भाजपा का कोटा छह से बढ़कर 8 हो गया है।

सरकार में अब भी पीडीपी बड़े भाई की भूमिका में है जबकि दोनों दलों के विधायकों की संख्या बराबर है। पीडीपी के 28 विधायक हैं। भाजपा के पास 25 विधायकों के अलावा पीपुल्स कांफ्रेंस के 2 और एक निर्दलीय पवन गुप्ता का समर्थन है। इस तरह भाजपा का आंकड़ा भी अब 28 पर पहुंच गया है। भाजपा ने समर्थक दलों को दो मंत्री पद दिए हैं।

क्षेत्रीय संतुलन बना विस्तार का आधार
ताजा विस्तार में क्षेत्रीय संतुलन के लिए लद्दाख को कैबिनेट में जगह दी गई है। दोरजे उसी क्षेत्र से हैं। भाजपा और पीडीपी को लद्दाख में एक भी सीट नहीं है। लिहाजा, दोरजे को पहले एमएलसी और राज्य मंत्री बनाया गया।

अब वह कैबिनेट मंत्री बन गए हैं। इसी तरह भाजपा के एकमात्र मुस्लिम विधायक अब्दुल गनी कोहली को कैबिनेट मंत्री बनाकर पीरपंजाल क्षेत्र को अहमियत दी गई है। कोहली कालाकोट से भाजपा विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed