बीडीसी अध्यक्षा अखनूर किरण पवार ने 11000 रु ओर गंडारवाह के पूर्व सरपंच दविन्द्र सिंह पंवार ने पंचायत के सहयोग से 67,300 रुपए की राशि के चेक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओर पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा को दिए। इस अवसर पर शाम लाल शर्मा में ने इनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया।वहीं पंचायत भारदा कलां के निवासियों की तरफ से सरपंच जगदीश राज और उनके साथ नायब सरपंच रमेशे लाल,पंच जीवन लाल,तरसेम, केवल कुमार, जोति देवी, विना देवी, सुदरशन सिंह,जोन मसीह ने प्रघानमंत्री केयर फंड में 65,100 रुपये का चेक पूर्व मंत्री एवं राज्य उपाध्यक्ष भाजपा शाम लाल शर्मा को दिया ! पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने कहा प्रघानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नड्डा के आदेश पर क्षेत्र दान की राशि केयर फंड के लिए एकत्रिकी गई हैं। उनहोंने कहा कोरोना वायरस की महामारी पर लोगों को घरों में ही हिदायतें का पालन करना चाहिए तभी इस पर काबू पाया जा सकता है।