फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Don't take stress, play indoor games with kids for fun

तनाव बिलकुल न लें, मनोरंजन के लिए बच्चों के साथ इंडोर गेम्स खेलें

विज्ञापन
Don't take stress, play indoor games with kids for fun
जम्मू। कोरोना काल में कोरोना संक्रमण पर चर्चा घर-घर में हो रही है। टीवी हो या सोशल मीडिया, कोरोना संक्रमण से संबंधित खबरें ही चल रही हैं। जिन घरों में सदस्य कोरोना संक्रमित हो गए हैं या मौत हो रही है। वहां परिवार के अन्य सदस्यों में अनजाना डर व आशंका की वजह से मानसिक स्थिति पर गहरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

जम्मू के जाने माने मनोचिकित्सक डॉ. जगदीश थापा का कहना है कि उनके पास भी प्रतिदिन ऑनलाइन के माध्यम से सलाह लेने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। तनाव से किसी भी समस्या का हल नहीं होता। केवल स्वास्थ्य को हानि पहुंचती है। ऐसे में निगेटिव न्यूज कम देखें। एक तय समय पर अधिकृत स्रोत से वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करें और अन्य लोगों को भी अवगत करवाएं। सोशल मीडिया पर आने वाले विभिन्न प्रकार के अप्रमाणित पोस्ट और वीडियो आपके तथा आपके परिवार के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। इनसे बचें। अपने परिवार, मित्रों और सगे संबंधियों से निरंतर संवाद करें तथा एक दूसरे का हौसला बढ़ाते रहें।
विज्ञापन

डॉ. जगदीश थापा के अनुसार कोरोना काल में नुकसान के निगेटिव पहलू को छोड़ दिया जाए तो अच्छी बात यह भी हो रही है कि परिवार के सदस्य जो एक दूसरे को मिल नहीं पाते थे वह अब घर पर हैं। ऐसे में एक दूसरे के साथ खुशी बांटे और कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित विषय पर कम से कम चर्चा करें। भविष्य के लिए योजना बनाएं। इससे आपको मजबूती मिलेगी और इम्यूनिटी भी बढ़ेगी। अपनी पसंद का मनोरंजन इत्यादि में भी कुछ समय गुजारे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का प्रयास भी करें। बच्चों के साथ खासतौर पर समय बिताएं। इस समय बच्चों के साथ घर में रहकर ही इंडोर खेल खेले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या करें
सरकार की गाइड लाइन का पालन करें
नाकारात्मक विषय पर कम से कम चर्चा करें
नित्य व्यायाम, पौष्टिक आहार व भरपूर नींद लें
रिश्तेदारों, मित्रों व परिवार के सदस्यों के साथ कोरोना पर कम से कम बात करें
मन में दृढ़ निश्चय करें मानसिक तनाव नहीं लेंगे
अपने आसपास के लोगों को मनोबल कम न करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed