फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   domicile

50 परिवार के 300 लोगां को दिए डोमिसाइल प्रमाणपत्र

विज्ञापन
domicile
मरालिया पंचायत मे शिवर लगा लोगों को डोमिसाइल प्रमाण पत्र वितरित किए।
मीरां साहिब। मरालिया पंचायत में शनिवार को शिविर लगाकर लोगों को डोमिसाइल प्रमाणपत्र वितरित किए गए। सरपंच अंजू रानी की अध्यक्षता में लगाए शिविर के दौरान तहसीलदार गनदीप कुमार विशेष तौर पर मौजूद रहे। तहसीलदार ने 50 परिवार के 300 लोगों को डोमिसाइल प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन

तहसीलदार ने कहा कि आज आरएस पुरा तहसील के पंचायत मरालिया में शिविर लगाया गया है ताकि लोगों को घरों में ही बैठकर डोमिसाइल प्रमाणपत्र मिल सके। उन्होंने कहा कि लोगों को जल्दबाजी करने की कोई जरूरत नहीं स्टेट सब्जेक्ट, आधार कार्ड की फोटो कापी लगा अपने क्षेत्र के नायब तहसीलदार के कार्यालय में इसका रजिस्ट्रेशन कराएं। जिन लोगों के स्टेट सब्जेक्ट नहीं हैं वह लोग वर्ष 2002 और 2014 की वोटर लिस्ट की कॉपी लगा इसके लिए आवेदन करें। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी कोई दिक्कत आ रही है तो वे कार्यालय में संपर्क करें। इस दौरान नायब तहसीलदार फारूक मिर्जा सहित पंचायत के पंच भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार दूसरी पंचायतों में भी शिविर लगा ग्रामीणों को डोमिसाइल प्रमाणपत्र मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन

डोमिसाइल प्रमाणपत्र बनाने का केंद्र खोलने की सराहना
अरनिया। डोमिसाइल प्रमाणपत्र निशुल्क बनाने का केंद्र खोले जाने से युवाओं ने भाजपा नेताओं के प्रयास की सराहना की है। युवाओं का कहना है कि प्रमाणपत्र बनवाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा था, लेकिन अब गांव में ही इसकी व्यवस्था कर दी गई है जिसमें अधिक परेशानी नहीं हो रही है। युवाओं ने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नारायण दत्त शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, यशपाल बुड्ढा, सुरजीत सिंह, प्रवीण कुमारी, शशि बाला, राजीव ,सौरव और उनकी टीम के प्रति सराहना व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed