फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   domana, street lights not working

Jammu News: वार्ड-65 की स्ट्रीट लाइटें खराब, गलियों में अंधेरा, टॉर्च ही सहारा

विज्ञापन
domana, street lights not working
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। शहर की वार्ड-65 में लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें खंभों पर शोपीस बनकर रह गई हैं। तीन माह से बंद पड़ी लाइटों से शाम ढलते ही सड़कें-गलियां अंधेरे के आगोश में समा जाती हैं। रात को आवागमन मुश्किल हो रहा है। जरूरी काम पड़ने पर लोगों को टॉर्च या मोबाइल की लाइट जलाकर घर से निकलना पड़ता है। वार्डवासियों का आरोप है कि कई बार समस्या हल करने की गुहार लगाई गई, लेकिन नगर निगम की नींद नहीं खुल रही है। गजयसिंह पुरा के निवासी विशन सिंह, पटोली के धीरज शर्मा आदि ने बताया कि तीन माह से स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इस समस्या के बारे में नगर निगम को कई बार ऑनलाइन शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी लाइटों को ठीक करने नहीं पहुंचा।
पार्षद अनिता शर्मा ने बताया कि वार्ड में तीन साल पहले 12 सौ स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं। इनमें से 400 बंद पड़ी हैं। छह महीने पहले वार्ड में नई स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए टीम आई थी, जो 200 के करीब लाइटें लगाकर गई, लेकिन इनमें से आधी को अभी तक कनेक्शन नहीं दिया गया। लाइटें खंभों पर शोपीस की तरह लटकी हुई हैं। आरोप लगाया कि नगर निगम में पार्षदों की भी बात नहीं सुनी जा रही।
विज्ञापन

परेशानी लोगों की जुबानी
गजयसिंह पुरा के निवासी विभीषण वर्मा ने बताया कि उनके घर के बाहर लगी स्ट्रीट लाइट तीन महीने से खराब है। रात को अंधेरे में घर से बाहर जाने में डर लगता है। नागबनी के रिक्की चिब ने कहा कि उनकी गली की सभी स्ट्रीट लाइटें रात को जलती नहीं। कुछ खुद पैसे देकर ठीक करवाईं तो कई अभी भी बंद हैं। जसबीर चिब ने कहा कि न ही नगर निगम का एप काम करता है और न ही टोल फ्री नंबर लगता है। अब अपनी समस्या किसको बताएं। समझ नहीं आता कि नगर निगम ऐसे ठेकेदारों को काम क्यों देता है, जो काम नहीं कर पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रीट लाइटें खराब होने की जानकारी नहीं थी। इसके बारे में संबंधित अधिकारियों को बताकर लोगों की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
- अरुण गुप्ता, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed