{"_id":"644c2bad439e02ee260bc0d6","slug":"domana-protest-jammu-news-c-10-jam1008-104449-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: परिचालक की जगह चालक को किया गिरफ्तार, डेढ़ घंटे सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: परिचालक की जगह चालक को किया गिरफ्तार, डेढ़ घंटे सड़क जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। हजूरी बाग में सोमवार सुबह तेज रफ्तार मेटाडोर ने यशपाल (55) पुत्र बनारसी लाल को रौंद दिया था। मेटाडोर (जेके 02 वी 9391) आनंद नगर से जीवल की ओर जा रही थी। यशपाल काम पर जा रहा था। बस की टक्कर के कारण यशपाल को जीएमसी पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। पुलिस की ओर से चालक को गिरफ्तार करने पर मृतक के परिजनों ने शुक्रवार को बोहड़ी चौक को बंद कर दिया।
दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हादसे के दौरान गाड़ी ड्राइवर नहीं, बल्कि कंडक्टर चला रहा था। बांसी लाल ने कहा कि वह मजदूरी करते हैं। बड़े भाई यशपाल उनके घर का भी खर्च चलाते थे। यशपाल के तीन बच्चे हैं, अब उनका पालन पोषण कैसे होगा। इसी बीच एसडीपीओ दोमाना विशाल शूर मौके पर पहुंचे और उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर सड़क को खुलवाया।