फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dogri song program in jammu

दर्शकों में छाप छोड़ गए बाबा जित्तमल

Sun, 28 Sep 2014 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 28 Sep 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
dogri song program in jammu
डोगरी संस्कृति में डोगरी लोक गीतों का व्याख्यान करने वाली लुप्त हो रही डोगरी कारक शैली को प्रतिभागियों ने अपने नाटक के जरिये युवा दर्शकों से रूबरू करवाया।
विज्ञापन


गांधी नगर कालेज की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में चल रहे डिसप्ले योर टैलेंट के तहत वन एक्ट प्ले में बाबा जित्तमल नाटक को पेश कर डोगरा राज्य के महान किसान की जीवनी को बहुत ही सादगी, प्यार और जानदार अभिनय के साथ पेश किया।
विज्ञापन


सभागार में बैठे दर्शकों ने तालियां और गीत के बोल को गुनगुनाते हुए नाटक की सराहना की और आनंद लिया। बिग्रेडियर राजिंद्र सिंह सभागार में चल रही प्रतियोगिता में परेड कालेज की छात्राओं द्वारा हिंदी भाषा में पेश किए नाटक ‘अंधे और काने’ ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि गांधी नगर कालेज की छात्राओं द्वारा पेश ‘बाबा जित्तमल’ नाटक ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा तीसरे स्थान पर रहे त्रिकुटा कालेज आफ कंप्यूटर साइंस एंड मैनेजमेंट स्टडी के विद्यार्थियों ने ग्रीक ट्रेजेडी ‘एंटीगोन’ नाटक को डोगरी भाषा में अनुवादित कर पेश किया। वन एक्ट प्ले में एकल अभिनय के लिए केसी लॉ कालेज द्वारा मंचित ‘पागल डायरेक्टर’ नाटक में डायरेक्टर का रोल निभाने वाले संयम पंडोह को बेस्ट एक्टर से सम्मानित किया।

साथ ही त्रिकुटा कालेज की मृदुल को एंटीगोन में निभाए क्रियोन चरित्र के लिए दूसरा और संस्कृत विभाग के विकास शर्मा को चित्रगुप्त के चरित्र के लिए तीसरे पुरस्कार से नवाजा। इसके अलावा त्रिकुटा कालेज के अंकुर राजपूत, पंजाबी विभाग की नरेंद्र कौर और गांधी नगर महिला कालेज की शिवानी ठाकुर को मेरिट सर्टिफिकेट दिया गया।


वन एक्ट प्ले प्रतियोगिता को जज करने के लिए डा. साहिब सिंह, मुश्ताक काक और विक्रम शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. पंकज के श्रीवास्तव, कैंपस कल्चरल कमेटी की चेयरपर्सन प्रो. परमेश्वरी शर्मा ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed