{"_id":"6162d1ff8ebc3e05ed355078","slug":"dodrahama-army-camp-organized-wheelchair-cricket-tournament-in-ganderbal-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सेना ने कराया व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट, लोगों ने की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सेना ने कराया व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट, लोगों ने की सराहना
Sun, 10 Oct 2021 05:13 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 10 Oct 2021 05:13 PM IST
सार
टूर्नामेंट के आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगों में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ ही उनका मनोबल बढ़ाना था। स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों ने सेना की इस पहल की सराहना की। कहा कि गांदरबल जिले में आयोजित यह कार्यक्रम अनूठा था।
विज्ञापन
व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर के गांदरबल में व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन जम्मू-कश्मीर के सहयोग से डोडरहामा आर्मी कैंप द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य दिव्यांगों में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ ही उनका मनोबल बढ़ाना था। 20 ओवर का यह मैज दो टीमों के बीच खेला गया। जिसमें प्रदेश के 15 अलग-अलग स्थानों के खिलाड़ी शामिल थे।
विज्ञापन
टीमों में कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी थे जिन्होंने विभिन्न स्तरों और चरणों में कई मैच खेले हैं। स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों ने सेना की इस पहल की सराहना की। कहा कि गांदरबल जिले में आयोजित यह कार्यक्रम अनूठा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पांच बड़ी खबरें: कश्मीर में एनआईए का छापा, चुनाव से पहले अब्दुल्ला को झटका, सेना ने बताया- देश के दुश्मनों को ऐसे हराएं
विज्ञापन