फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   doda : Mohd Rafi sanached AK 47 rifle from spo caught in Jungle area by sog

Doda: पुलिसकर्मी से राइफल लेकर भागने वाला मोहम्मद रफी गिरफ्तार, पुरनू के घने जंगलों से SOG ने दबोचा

Wed, 19 Jun 2024 04:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 19 Jun 2024 04:27 PM IST
सार

डोडा में पुलिसकर्मी से राइफल लेकर भागने वाले शख्स को एसओजी की टीम ने बुधवार को जंगली इलाके में धर-दबोचा है। एसओजी के जवानों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
doda : Mohd Rafi sanached AK 47 rifle from spo caught in Jungle area by sog
हथियार लेकर भागने वाला शख्स गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला डोडा में पुलिसकर्मी से राइफल लेकर भागने वाले शख्स को एसओजी की टीम ने बुधवार को जंगली इलाके में धर-दबोचा है। एसओजी के जवानों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। उसके पास से राइफल भी जब्त कर ली गई है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पुल डोडा इलाके से एक एसपीओ की सरकारी एके-47 राइफल और वाहन लेकर एक युवक मंगलवार की देर रात फरार हो गया। इलाके से कुछ दूर जगरोट भल्ला के पास वाहन खड़ा मिला है। एसएसपी जावेद इकबाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मोहम्मद रफी नामक युवक एसपीओ का राइफल लेकर भाग गया। 
विज्ञापन


बताते हैं कि एसपीओ सफदर हुसैन अपने वाहन (जेके06ए 3268) के साथ पुल डोडा इलाके में था। उसके साथ ट्रोन तह गांव निवासी मोहम्मद रफी भी था। गाड़ी में सर्विस राइफल भी पड़ी थी। इसी दौरान वह एसपीओ का वाहन हथियार के साथ लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के सरपंच रियाज अहमद जरगर ने वीडियो जारी कर मोहम्मद रफी से अपील की है कि घर में तेरी मां, बीवी और तीन बच्चे हैं। उनके बारे में सोचकर लौट आओ। हालांकि, देर रात तक उसका सुराग नहीं लग पाया। 

तलाशी अभियान के दौरान गाड़ी बरामद कर ली गई। मोहम्मद रफी बंदूक के साथ जंगली इलाके में जा छिपा। देर रात तक तलाशी अभियान जारी रहा। सुबह की किरणों के साथ ही एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। इसी बीच एसओजी के जवानों को मोहम्मद रफी को पकड़ने में सफलता मिली। वह राइफल लेकर क्यों भागा, पुलिस की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed