फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Doda: Indian Army recovered a cache of ammunition from the cow shed during a search operation

जम्मू-कश्मीर: डोडा में आतंकियों ने गौशाला और झोपड़ी में बनाया था अपना ठिकाना, हुआ भंडाफोड़

Fri, 07 Jun 2019 08:42 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 07 Jun 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
Doda: Indian Army recovered a cache of ammunition from the cow shed during a search operation
आतंकियों के ठिकाने से बरामद गोलियां - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया। यह ठिकाना एक गौशाला में बनाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि डोडा-किश्तवाड़ पहाड़ी पर स्थित इस गौशाला और फूस की बनी झोपड़ी का इस्तेमाल आतंकवादी अपने ठिकाने के तौर पर कर रहे थे। सेना इन पहाड़ी इलाकों में ऊंचाई पर बने ढोक, घरों या ढांचों की जांच करेगी ताकि जम्मू संभाग से आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने की कोशिश को नाकाम किया जा सके। 
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि चिल्ली बिल्ला इलाके में एक गोशाला में बने इस आतंकी ठिकाने और संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद राष्ट्रीय राइफ ल्स ने पुलिस बल के साथ मिलकर वीरवार रात संयुक्त अभियान चलाया। शुक्रवार सुबह ढोक (मिट्टी और फूस की बनी झोपड़ी) गौशालाओं और घरों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान अब्बास अहमद की गौशाला से हथियारों और गोला बारूद का जखीरा बरामद हुआ। यहां से एके-47 के हिस्से और 12 बोर बंदूक के अलावा एके-47 की 64 गोलियां, एसएलआर की गोली, एक मोटोरोला रेडियो सेट और कुछ बैट्रियां बरामद की गईं। गंदोह पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिनाब वैली में आतंकवाद को जिंदा करने की कोशिश
चिनाब तथा पीर पंजाल के इलाके में दोबारा आतंकवाद को जिंदा करने की आतंकी संगठनों की ओर से कोशिश की जा रही है। संवेदनशील किश्तवाड़ जिले में पिछले साल आतंकियों ने परिहार बंधुओं की हत्या कर दी थी। इस साल अप्रैल में आरएसएस नेता तथा उसके अंगरक्षक की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। डीसी के पीएसओ का हथियार आतंकी छिन ले गए थे। किश्तवाड़ में कुछ दिन पहले आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो एसपीओ घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने चिनाब क्षेत्र में एसओजी को आतंकियों का खात्मा करने के लिए लगा दिया। आईजी एमके सिन्हा ने किश्तवाड़ के दौरे के दौरान कहा था कि एसओजी को इलाके में सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed