फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Doda Accident: Tragic road accident on Bhaderwah Pathankot road five killed eight injured

Jammu Kashmir : तीन वाहन खाई में गिरे, आठ की मौत, हादसों में 16 लोग घायल

Wed, 28 Jun 2023 02:25 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 28 Jun 2023 02:25 AM IST
सार

तीनों दुर्घटनाओं में 16 लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Doda Accident: Tragic road accident on Bhaderwah Pathankot road five killed eight injured
Doda Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

भद्रवाह, रामबन और डोडा में मंगलवार को तीन वाहन फिसलकर खाई में गिरने से साथ 8 लोगों की मौत हो गई। तीनों दुर्घटनाओं में 16 लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। भद्रवाह से करीब 30 किलोमीटर दूर गुलदंडा इलाके में मंगलवार दोपहर एक ट्रैक्स वाहन 250 मीटर गहरी खाई गिर गया। इससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 यात्री गंभीर घायल हो गए। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उपचार के लिए भद्रवाह अस्पताल पहुंचाया। पुलिस व स्थानीय निवासियों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। भद्रवाह से दो घायलों को जीएमसी जम्मू और एक को जीएमसी डोडा रेफर कर दिया गया गया है। वहीं इससे पहले सोमवार देर रात को भल्ला इलाके में कार के खाई में गिरने से एक की मौत हो गई है और चार लोग गंभीर घायल हैं।

दोपहर के समय भद्रवाह-बनी मार्ग पर गुलदंडा इलाके में बनी से भद्रवाह की तरफ आ रहा वाहन नंबर जेके06-5071 जब गुलडंडा इलाके में पहुंचा तो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वह खाई में चला गया। मौके से गुजर रहे लोगों और स्थानीय निवासियों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत कर अदंर से 16 लोगों को गंभीर हालत में भद्रवाह अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने पांच को मृत लाया घोषित कर दिया जबकि 11 घायलों का तुरंत उपचार शुरू कर दिया गया। एसएसपी डोडा अब्दुल कयूम ने कहा कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के संबंध में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

डोडा जिले के भल्ला इलाके में भी एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से जावेद अहमद नामक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात को गंदोह से भद्रवाह की तरफ आ रही आल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी और एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
इसी तरह रामबन के बनिहाल के चंबलवास क्षेत्र के रामपेडी में कार के सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। कार रामसू से बनिहाल की ओर जा रही थी। मृतकों की पहचान मोहम्मद अफजल मलिक (32) और मोहम्मद अजमत (55) दोनों निवासी सरबागनी के रूप में हुई है। हादसे में शब्बीर अहमद मलिक (35) घायल हुआ है

मृतकों के नाम

1. फिरदौस अहमद पुत्र गुलाम नबी निवासी छबनारी बनिहाल

2. विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय मेहर चंद निवासी मोंडा

3. गुलाम नबी पुत्र मोहम्मद उल्ला निवासी गुंदाह डोडा।

4. बरकत उल्लाह पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी बाबोर डोडा।

5. शेर चंद पुत्र बलिया निवासी कंथाल कठुआ।

6. जावेद अहमद

7.मोहम्मद अफजल मलिक

8.मोहम्मद अजमत

जीएमसी जम्मू रेफर किए गए घायलों के नाम

1. इरशाद अहमद (29) पुत्र अब्दुल अहमद निवासी डोडा।

2. नजीर अहमद (35) पुत्र अब्दुल समद मीर निवाी गुंदना डोडा।

जीएमसी डोडा रेफर किए गए घायल का नाम

1. रियाज अहमद (24) पुत्र मंजूर अहमद निवासी गुंदना डोडा।

भद्रवाह में उपचाराधीन घायलों के नाम

1. नरेश कुमार पुत्र मदन लाल निवासी बनी।

2. रफीक अहमद पुत्र अब्दुल रहमान निवासी डोडा।

3. मोहम्मद शफीक पुत्र अब्दुल अजीज निवासी डोडा।

4. तारीक अहमद पुत्र फारूक अहमद निवासी नालथी।

5. मोहम्मद अब्दुल्ला पुत्र मोहम्मद नायक निवासी लुदना डोडा।

6. बिलाल अहमद पुत्र गुलाम हुसैन निवासी लुदना डोडा।

7. सादिक अली पुत्र फारूक अली निवासी कुडोला डोडा।

8. नदीम पुत्र अब्दुल रशीद निवासी बिकथरयान डोडा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed