फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   doctors not interested in government job

डाक्टरों की मनमानी पर सरकार ने घुटने टेके

Sun, 31 Aug 2014 09:50 PM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 09:50 PM IST
विज्ञापन
doctors not interested in government job

रियासत में डाक्टरों की मनमानी के आगे सरकार घुटने टेकती नजर आ रही है। जम्मू संभाग में करीब 110 डाक्टर गैरहाजिर चल रहे हैं जबकि कई सालों से गायब हैं। अहम है कि इनमें से अधिकांश डाक्टरों को दूरवर्ती और पहाड़ी क्षेत्रों में चिकित्सा व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए भेजा गया था।

विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू नए सिरे से ऐसे डाक्टरों की सूची तैयार कर सचिवालय में प्रशासनिक विभाग के पास भेज रहा है। अब ऐसे डाक्टरों को बर्खास्त करने की सिफारिश की गई है। जुलाई 2013 में स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से उधमपुर, कठुआ, बसोहली, चिनैनी, बनिहाल, डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह, गंदोह, बनी, पुंछ, रामबन के दूरवर्ती क्षेत्रों में 108 डाक्टरों को भेजा गया था।
विज्ञापन


इनमें से 31 ने अब तक ज्वाइन ही नहीं किया है। सर्जरी, स्किन, मेडिसन, मेडिकल अफसर स्तर के डाक्टरों के पद खाली रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर्स को दिए जा चुके हैं तीन नोटिस

doctors not interested in government job

36 डाक्टर ऐसे है जो सालों से गैरहाजिर चल रहे हैं। नए मामलों में करीब सात डाक्टर जीएमसी में रजिस्ट्रारशिप करने के दौरान गैरहाजिर पाए गए हैं। गजेटेड लेवल का पद होने के कारण विभाग की ओर से गैरहाजिर डाक्टरों को तीन नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन बर्खास्तगी का अधिकार प्रशासनिक विभाग के पास है।

विभाग ने अलग से सचिवालय के पास दर्जन से ज्यादा ऐसे डाक्टरों की सूची भेजी है जो बिना अनुमति लिए दूसरे राज्यों में पीजी कर रहे हैं। कई डॉक्टरों ने तीन साल का पीजी कोर्स खत्म करने के बाद भी स्वास्थ्य निदेशालय में रिपोर्ट नहीं किया है। जम्मू संभाग के अस्पतालों में मंजूर 1850 पदों में आधे पर ही डाक्टर उपलब्ध हैं।

पहले भी हुई है डॉक्टर्स पर कड़ी कार्यवाही

doctors not interested in government job

वर्ष 2011 में सरकार ने एक बड़े स्तर पर राज्य में गैरहाजिर 73 डाक्टरों की सेवाएं समाप्त की थीं। इसमें जम्मू संभाग से 16 और बाकी कश्मीर डिवीजन से थे। इसी तरह दिसंबर, 2011 में भी ऐसे डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 17 डाक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया था।

मार्च, 2012 में 38 गैर हाजिर डाक्टरों की सूची सरकार को भेजी गई, जिसमें रिपोर्ट न करने वाले अधिकांश डाक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया।

- वर्जन
नियमों के तहत सभी गैरहाजिर डाक्टरों को नोटिस जारी कर प्रशासनिक विभाग को उनकी बर्खास्तगी की सिफारिशें भेजी गई हैं। डाक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए पीएसएम से चयनित हो रहे डाक्टरों को लगाया जा रहा है।
डा. बलजीत सिंह पठानिया, स्वास्थ्य निदेशक जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed