फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   doctor vs lal singh, bjp defends minister

डॉक्टर Vs लाल सिंह: बढ़ता जा रहा विवाद

Tue, 17 Mar 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 17 Mar 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
doctor vs lal singh, bjp defends minister

रियासत में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के साथ महकमे में अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री चौधरी लाल सिंह के कार्यों को सही दिशा में बताते हुए भाजपा ने उनके साथ खड़े रहने का ऐलान किया है। पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने कहा कि महिला डाक्टर की अभद्रता की शिकायत के बावजूद भाजपा स्वास्थ्य मंत्री के साथ खड़ी है।

विज्ञापन


उनका कहना हैं कि स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक समारोह में एप्रेन पहनकर नहीं आने की वजह से मंत्री की ओर से इस बारे में पूछना अभद्रता नहीं। सेठी ने कहा कि कुछ निहित स्वार्थी लोग माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी लाल सिंह स्वास्थ्य क्षेत्र को पटरी पर लाने के मिशन पर हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता बलवीर राम रतन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


लाल सिंह के समर्थन में उतरी मन्हास सभा
स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह और सीनियर डाक्टर गुरमीत कौर में चल रहे विवाद में अब आल इंडिया मन्हास सभा भी कूद गई है। आल इंडिया मन्हास सभा के राष्ट्रीय प्रधान हरनाम सिंह ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता के जरिये स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह को समर्थन का ऐलान किया। गंग्याल के ग्रेटर कैलाश में हरनाम सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह ईमानदार नेता हैं। वह गरीबों के हमदर्द हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आल इंडिया मन्हास सभा लाल सिंह का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि लाल सिंह जब 2002 में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बने थे, तो गरीब लोगों की सुनवाई होनी शुरू हुई थी। डाक्टर भी ईमानदारी से काम करने लगे थे, लेकिन उनके सांसद बनने के बाद अस्पतालों का बुरा हाल हो गया था। अब उन्होंने एक बार फिर रियासत में स्वास्थ्य मंत्री की कमान संभाली है और स्वास्थ्य विभाग को पटरी पर लाने का काम कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि लाल सिंह से वे लोग खफा हैं, जो अपना काम ईमानदारी से नहीं करते। इस मौके पर मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद से मांग की कि वह लाल सिंह जैसे और भी नेता को मंत्री बनाएं, जिससे राज्य की आम जनता के हित में काम हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed