फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DMU arrived jammu too late

डीएमयू की देरी से बढ़ती जा रही यात्रियों की परेशानी

Tue, 18 Aug 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 18 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
DMU arrived jammu too late

कटड़ा से जम्मू और पठानकोट से कटड़ा के बीच चलने वाली डीएमयू की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी डीएमयू देरी से जम्मू पहुंची, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


पठानकोट से कटड़ा चलने वाली डीएमयू का जम्मू पहुंचने का समय सुबह 7:35 है, लेकिन यह मंगलवार को एक घंटा 20 मिनट की देरी से सुबह 8:55 पर जम्मू पहुंची। तब तक सैकड़ों कटड़ा और उधमपुर जाने वाले यात्री परेशानी का सामना करते रहे।
विज्ञापन


जम्मू से उधमपुर जाने वाले सरकारी कर्मचारी सबसे अधिक परेशान थे। कटड़ा से जम्मू तक चलने वाली डीएमयू के जम्मू पहुंचने का समय सुबह 9:25 है, लेकिन यह डीएमयू एक घंटा पांच मिनट की देरी से सुबह साढ़े दस बजे जम्मू पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दस मिनट रुकने के बाद यात्रियों को लेकर वापस कटड़ा की तरफ रवाना हुई। कटड़ा से वापस जम्मू पहुंचने का समय सुबह 11:50 है, लेकिन यह एक घंटा 29 मिनट की देरी से दोपहर एक बजकर 19 मिनट पर स्टेशन पर पहुंची।


यात्रियों ने बताया कि सुबह के समय कटड़ा से जम्मू पहुंचने वाली डीएमयू में उधमपुर रहने वाले कर्मचारी और यूनिवर्सिटी जाने वाले विद्यार्थी होते हैं, जिन्हें परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed