{"_id":"67d8837c86fe8ce4d5032260","slug":"divyang-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101076-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दिव्यांग कल्याण संघ ने पेंशन वृद्धि पर जताई नाराजगी, प्रदर्शन की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दिव्यांग कल्याण संघ ने पेंशन वृद्धि पर जताई नाराजगी, प्रदर्शन की चेतावनी दी
Tue, 18 Mar 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
अखनूर में तेजधार हथियार के साथ गिरफ्तार युवक।
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। दिव्यांग कल्याण संघ (रजि.) की मासिक बैठक सोमवार को पुराने अस्पताल के प्रांगण में हुई। इसमें बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने हिस्सा लिया और समस्याओं को उठाया।
बैठक में संघ के चेयरमैन सुशील शर्मा ने दिव्यांगजनों की बात सुनी। चर्चा के दौरान मुख्य मुद्दा हाल ही में जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से पेश किया गया बजट रहा। इसमें तीन स्तरों पर पेंशन वृद्धि की घोषणा की गई है। दिव्यांगजनों ने इस वृद्धि को नाकाफी बताते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता से ग्रस्त अधिकतर लोग 60 साल से कम उम्र के हैं, ऐसे में उनके लिए मात्र 250 रुपये की वृद्धि निराशाजनक है। उन्होंने सरकार को याद दिलाया कि चुनावी घोषणा पत्र में दिव्यांग पेंशन 5000 रुपये करने का वादा किया गया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है।
संघ के चेयरमैन सुशील शर्मा ने कहा कि इस फैसले के विरोध में 30 मार्च को खौड़ ब्लॉक में संघ की अगली बैठक होगी, जिसमें प्रदर्शन की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में वकील चंद, बंसी लाल, थोडू राम सहित अन्य दिव्यांगजनों ने अपने विचार रखे।