फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Divisional Commissioner reached Yatri Niwas, asked to complete work related to Amarnath Yatra by June 15

जम्मू-कश्मीर: मंडलायुक्त पहुंचे यात्री निवास, 15 जून तक अमरनाथ यात्रा से जुड़े निर्माण कार्य पूरा करने को कहा

Tue, 30 May 2023 01:49 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 30 May 2023 01:49 AM IST
सार

मंडलायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं को सभी बुनियादी सुविधाएं यात्री निवास में उपलब्ध हो इसे सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जम्मू नगर निगम को शहर के मुख्य चौक चौराहों और रोटरी के सौंदर्यीकरण के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
Divisional Commissioner reached Yatri Niwas, asked to complete work related to Amarnath Yatra by June 15
जम्मू के यात्री निवास पहुंचे मंडलायुक्त रमेश कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने सोमवार को जम्मू यात्री निवास का दौरा कर श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा की। इंजीनियरों को 15 जून तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पर्यटन निदेशक ने मंडलायुक्त को यात्री निवास में चल रहे विभिन्न कायों की जानकारी दी।

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं को सभी बुनियादी सुविधाएं यात्री निवास में उपलब्ध हो इसे सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जम्मू नगर निगम को शहर के मुख्य चौक चौराहों और रोटरी के सौंदर्यीकरण के भी निर्देश दिए। पर्यटन विभाग को यात्रियों की सुविधा के लिए लखनुपर से लेकर जम्मू तक बैनर व होर्डिंग आदि लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों को यात्रियों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के लिए भी कहा। इस अवसर पर पुलिजस महानिरीक्षक महेश, डीआईजी शक्ति पाठक, डीसी अवनी लवासा आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा मार्ग पर काफी संख्या में उपलब्ध कराएं डीजी सेट : बिधूड़ी

बालटाल मार्ग को रोशन करने के लिए तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि यात्रियों और सेवा प्रदाताओं को कोई समस्या न हो। साथ ही काफी संख्या में डीजी सेट उपलब्ध कराएं, ताकि निरंतर बिजली आपूर्ति हो सके।


यह निर्देश मंडलायुक्त कश्मीर विजय कुमार बिधूड़ी ने सोमवार को श्री अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल अक्ष के साथ बिजली आपूर्ति परिदृश्य की समीक्षा करते हुए सीईओ केपीडीसीएल को दिए। बैठक में सीईओ केपीडीसीएल ने बताया कि बीकन द्वारा ट्रैक चौड़ा के दौरान एक्सिस के साथ पावर केबल क्षतिग्रस्त हो गई है।


इससे ग्रिड स्टेशन से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है। मंडलायुक्त ने बीकन को इलेक्ट्रिक केबलों को और नुकसान से बचाने के लिए विस्तार कार्य को रोकने और मार्ग की सुरक्षा के लिए तार वाली जाली लगाने, ढीली मिट्टी और चट्टानों को हटाने का निर्देश दिया। बैठक में डीसी गांदरबल श्यामबीर सिंह, मुख्य अभियंता केपीडीसीएल, बीकन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed