फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Diversion will be in place during Run for Fun Jammu Marathon

Jammu News: रन फॉर फन जम्मू मैराथन के दौरान लागू रहेगा डायवर्जन

विज्ञापन
Diversion will be in place during Run for Fun Jammu Marathon
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस 16 मार्च को “रन फॉर फन जम्मू मैराथन” का आयोजन करने वाली है। मैराथन सुबह 6:30 बजे शहर के गुलशन मैदान के शुरू होगी। इस दौरान आम जनता को कोई समस्या न हो, इसलिए सुबह पांच बने से 11 बजे तक वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।


मैराथन गुलशन मैदान से शुरू होकर, पुलिस हेडक्वार्टर के मुख्य द्वार, बाग-ए-बाहु क्रॉसिंग, कासिम नगर, एनएच-44, वन चेक पोस्ट, पर्यावरण पार्क, बजालता क्रॉसिंग के पास हिल व्यू होंडा से होकर गुजरेगी। इस दौरान मैराथन मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। साउथ सिटी से बाग-ए-बाहु, बावे मंदिर जाने वाले सभी वाहनों को बिक्रम चौक से डोगरा चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन डोगरा चौक, फॉर्च्यून रिवेरा कट, महाराजा हरि सिंह पार्क, गुज्जर नगर ब्रिज से होक बावे मंदिर की ओर जाएंगे। गुज्जर नगर से बिक्रम चौक जाने वाले वाहनों को गुज्जर नगर ब्रिज से विवेकानंद चौक होते हुए डोगरा चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह नगरोटा से सिधरा की ओर आने वाले वाहनों को नगरोटा से मांडा की ओर डायवर्ट किया जाएगा और मैराथन के दौरान उन्हें सिधरा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सांबा, कठुआ से नगरोटा जाने वाले सभी वाहनों को कुंजवानी चौक से बिक्रम चौक, विजिलेंस रोटरी, मांडा होते हुए सतवारी चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। कुंजवानी, ग्रेटर कैलाश, चौहधी, चन्नी हिम्मत से आने वाले सभी वाहनों को नरवाल से आरटीओ कट, रेलवे क्रॉसिंग, बीआर अंबेडकर चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने इस दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर 0191-2459048 और 94191-47732 पर संपर्क करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed