फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   divcom, meeting, hotels

Jammu News: होटल लाइसेंस नवीनीकरण के लिए केवल शपथ पत्र जरूरी, एनओसी जल्द जारी करने के निर्देश

विज्ञापन
divcom, meeting, hotels
मंडलायुक्त रमेश कुमार ने शनिवार को होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अलावा पर्यटन व अन्य हितधारक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मंडलायुक्त रमेश कुमार से शनिवार को ऑल जम्मू होटल एंड लाॅगेज एसोसिएशन जम्मू के प्रधान पवन गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें होटल लाइसेंस के नवीनीकरण में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अग्निशमन सेवाओं, चरित्र प्रमाणपत्र आदि से एनओसी की औपचारिकताओं को सरल बनाने पर जोर दिया गया। बताया गया कि होटल लाइसेंस के नवीनीकरण में अधिक औपचारिकताएं होने से कई समस्याएं आ रही हैं। मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों को होटल लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया के लिए आवश्यक एनओसी जल्द जारी करने के निर्देश दिए।

यह स्पष्ट किया गया कि चरित्र प्रमाण पत्र केवल प्रारंभिक पंजीकरण के लिए आवश्यक होगा, जबकि नवीनीकरण के लिए केवल शपथ पत्र की जरूरत होगी। होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों ने बताया कि एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया में समय लग रहा है और नवीनीकरण प्रक्रिया में देरी होती है, जिससे व्यवसायियों को समस्या आ रही है। पर्यटन निदेशक जम्मू विवेकानंद राय ने सूचित किया कि पर्यटन विभाग ने नवीनीकरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए कई छूट का प्रस्ताव दिया है। बैठक में डीसी सचिन कुमार वैश्य, एमडी जेपीडीसीएल, शिव अनंतयाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed