फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   distruptions in BJP PDP government emerged again

भाजपा-पीडीपी सरकार में फिर उपजे मतभेद, रोहिंग्याओं के मुद्दे पर नहीं बन पा रही सहमति

Thu, 11 May 2017 01:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Thu, 11 May 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
distruptions in BJP PDP government emerged again
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo

रोहिंग्या मुद्दे पर भाजपा और पीडीपी का मतभेद उभरकर सामने आया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर इस मसले पर गौर के लिए बनी मंत्रिमंडलीय समूह की पहली बैठक में भाजपा और पीडीपी मंत्रियों में आम राय नहीं बन सकी। इस मुद्दे पर ग्रुप आफ मिनिस्टर्स अभी और कई बैठकें कर आम सहमति से रणनीति बनाने का प्रयास करेगा।

विज्ञापन



मंत्रिमंडलीय समूह रियासत सरकार को रिपोर्ट सौंपेगा, ताकि इस मुद्दे पर फैसला कर विदेशियों को बाहर निकालने का निर्णय लिया जा सके। उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक लगभग एक घंटे चली, जिसमें कोई ठोस फैसला नहीं लिया जा सका। अगली बैठकों में और विचार-विमर्श के निर्णय के साथ बैठक समाप्त हो गई।
विज्ञापन


रियासत में अवैध रूप से बसे विदेशी नागरिकों खासतौर से रोहिंग्या मामले पर मंत्री समूह की घंटा भर चली बैठक में आम राय नहीं बन पाई। मंत्री समूह की बैठक में रोहिंग्या मामले पर भाजपा और पीडीपी के दो-दो मंत्रियों ने अपना पक्ष रखा और इस मामले में कोई फैसला लेने से पहले और बैठकों की जरूरत जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा रोहिंग्याओं को वापस भेजने के पक्ष

distruptions in BJP PDP government emerged again
महबूबा मुफ्ती व निर्मल सिंह - फोटो : File Photo

भाजपा की तरफ से उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह के अलावा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत और पीडीपी के ग्रामीण विकास मंत्री अब्दुल हक खान और खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चौधरी जुल्फकार ने रोहिंग्याओं के अलावा अवैध रूप से जम्मू और सांबा में रह रहे अन्य विदेशी नागरिकों के मामले पर भी चर्चा की।


भाजपा और पीडीपी के मंत्रियों ने मामले पर अपना पक्ष रखा। स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत का कहना है कि अवैध रूप से रियासत में बसे विदेशी नागरिकों के मामले पर मंत्री समूह की पहली बैठक में इस विषय से जुड़े हर मुद्दे पर चर्चा हुई और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। 

गौरतलब है कि भाजपा जम्मू और सांबा समेत रियासत के कई जिलों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को रियासत की सुरक्षा के लिए खतरा बता इन्हें वापस भेजे जाने पर जोर दे रही है। इस मामले में कई प्रदर्शन भी हो चुके हैं। जम्मू और सांबा में 5743 रोहिंग्या अवैध रूप से रह रहे हैं। इनमें से 30 लोगों पर 17 एफआईआर हुए हैं जिसमें अवैध तरीके से सीमा पार करने का मामला भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed