फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   District wise sand-gravel prices fixed, DC-SSP will stop black marketing

जिलावार रेत-बजरी के दाम तय, डीसी-एसएसपी कालाबाजारी रोकेंगे

विज्ञापन
District wise sand-gravel prices fixed, DC-SSP will stop black marketing
जम्मू/कठुआ। प्रदेश में खनन पर लंबे समय तक प्रतिबंध के बाद सरकार ने विभिन्न जिलों में रेत-बजरी समेत खनन सामग्री के दामों की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिक दाम पर खनन सामग्री को बेचे जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर सरकार ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे तय दामों को जमीनी स्तर पर सुनिश्चित करें। साथ ही कालाबाजारी करने वालों और डिफॉल्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को खनन विभाग के आयुक्त सचिव ने विभिन्न जिलों में खनन सामग्री के तय दामों की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में सरकार की ओर से दामों को निर्धारित करने के लिए मंडलायुक्त और उपायुक्त स्तर पर उठाए गए कदमों का हवाला दिया गया। साथ ही बताया गया है कि निर्धारित दामों से इतर बाजार के दाम अधिक हैं, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। ऐसे में उपायुक्तों की ओर से निर्धारित दामों पर ही लोगों को खनन सामग्री मिले, इसे सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

जम्मू, सांबा, कठुआ, रियासी में यह दाम तय
जम्मू जिले में रेत का दाम साढ़े पांच रुपये प्रति क्यूबिक फीट (सीएफटी) निर्धारित है। वहीं, कंकरा (क्रशर से तोड़ा हुआ पत्थर) का दाम साढ़े 12 रुपये निर्धारित है। क्रशर डस्ट का दाम भी सरकार ने साढ़े नौ रुपये प्रति सीएफटी निर्धारित कर रखा है। इसके बावजूद बाजार में कंकरा का दाम 17 रुपये और क्रशर डस्ट का दाम 20 रुपये प्रति सीएफटी तक वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से सांबा जिले में रेत का दाम ढाई रुपये प्रति सीएफटी, क्रशर बजरी का दाम सात रुपये 60 पैसे प्रति सीएफटी और क्रशर डस्ट का दाम 11 रुपये 80 पैसे निर्धारित है। जबकि कालाबाजारी के तहत बाजार में क्रशर बजरी 16 से 20 रुपये प्रति सीएफटी और क्रशर रेत 18 से 20 रुपये प्रति सीएफटी तक बेची जा रही है।
उधमपुर जिले में रेत का निर्धारित दाम चार रुपये प्रति सीएफटी, एश रेत 25 रुपये प्रति सीएफटी और क्रशर डस्ट आठ रुपये प्रति सीएफटी तक निर्धारित है। फिर भी यहां स्टोन डस्ट को 30 रुपये और क्रशर डस्ट को 15 रुपये प्रति सीएफटी तक बेचा जा रहा है।
कठुआ जिले में सरकार की ओर से क्रशर बजरी का निर्धारित दाम नौ रुपये प्रति सीएफटी, क्रशर रेत का दाम 13 रुपये 36 पैसे प्रति सीएफटी और क्रशर डस्ट 12 रुपये प्रति सीएफटी निर्धारित है। जबकि, बाजार में क्रशर बजरी के साढ़े 16 रुपये, क्रशर रेत के साढ़े 25 रुपये और क्रशर डस्ट के 22.65 रुपये प्रति सीएफटी तक वसूले जा रहे हैं।

इसी तरह रियासी जिले में रेत और बजरी के दाम नौ रुपये 35 पैसे प्रति सीएफटी, क्रॅशर बजरी के दाम 13.31 प्रति सीएफटी और क्रॅशर डस्ट के दाम नौ रुपये 35 पैसे प्रति सीएफटी निर्धारित हैं। जबकि इन तीनों को ही यहां दोगुने दामों पर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed