फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   District Election Officer Jammu says model code of conduct to be strictly followed by all in jammu

मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट को लेकर जम्मू डीईओ ने ली बैठक, चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा

Mon, 11 Mar 2019 09:54 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 11 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
District Election Officer Jammu says model code of conduct to be strictly followed by all in jammu
जम्मू डीईओ ने ली चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक - फोटो : अमर उजाला
जम्मू जिला चुनाव अधिकारी जम्मू (डीईओ) रमेश कुमार ने सोमवार को जिले के पुलिस व सिविल प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों पर चर्चा की। 
विज्ञापन


उन्होंने मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (आचार संहिता) का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। चुनाव प्रक्रिया के आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आचार संहिता के मामले में पूरी निगरानी की जाए, इसमें दोषी लोगों पर चुनाव आयोग के नियमों के तहत कड़ाई की जाएगी। किसी को भी आचार संहिता का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन


चुनाव को पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए सभी उचित कदम उठाए जाएंगे। इसमें वोटरों की अधिक से अधिक भागीदारी को सुनिश्चित बनाने पर काम किया जाएगा।  पोलिंग स्टेशनों पर सभी तरह की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विभिन्न विभागों में जारी निर्माण कार्यों को तय समय में मुकम्मल किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास कार्यों में किसी तरह की अड़चन नहीं आएगी। इस मौके पर अतिरिक्त जिला उपायुक्त रशपाल सिंह, एडीसी डा. ताहिर फिरदोस, एसीआर जम्मू, सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट, सब डिवीजनल पुलिस अधिकारी, तहसीलदार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed