फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   District Development Council election final phase today

जम्मू-कश्मीरः जिला विकास परिषद चुनाव का अंतिम चरण आज, पुंछ की दो सीटों पर पुनर्मतदान 21 को

Sat, 19 Dec 2020 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Dec 2020 01:09 AM IST
सार

  • छह लाख मतदाता आज करेंगे 168 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
  • डीडीसी चुनाव के अंतिम चरण के लिए जम्मू संभाग में 15 और कश्मीर में 13 सीटों पर डाले जाएंगे वोट 
  • पंचायत उपचुनाव में 285 पंचों व 84 सरपंचों की सीटों पर भी वोटिंग

विज्ञापन
District Development Council election final phase today
ddc election Jammu and Kashmir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के आठवें और अंतिम चरण की 28 सीटों पर शनिवार को लगभग छह लाख मतदाता 168 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। अंतिम चरण की 28 सीटों में से 15 सीटें जम्मू संभाग और 13 सीटों पर कश्मीर संभाग में मतदान होगा। मतदान सुबह सात से दोपहर दो बजे तक होगा। इसके अलावा आठवें चरण में पंचायत उप चुनाव के तहत 285 पंचों व 84 सरपंचों की सीटों पर भी वोटिंग होगी।

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने बताया कि पहले की तरह साफ-सुथरे और सुरक्षित चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 28 सीटों पर चुनाव मैदान में 168 उम्मीदवार हैं। इनमें 122 पुरुष व 46 महिला उम्मीदवार हैं। कुल 640443 मतदाता चुनाव में मतदान करेंगे। इनमें 327168 पुरुष और 303275 महिला मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन


पुंछ की दो सीटों पर 21 को पुनर्मतदान
डीडीसी चुनाव में प्रदेशभर में सबसे ज्यादा मतदान का रिकॉर्ड बनाने वाले पुंछ जिले की दो सीटों पर 21 दिसंबर को दोबारा मतदान होगा। मेंढर-ए और मेंढर-बी सीटों में धांधली के आरोप पर विभिन्न सियासी दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भारी हंगामा किया था। राज्य चुनाव आयोग ने शिकायतों को ध्यान में रखते हुए दोनों सीटों पर कुल चार मतदान केंद्रों में पुनर्मतदान की अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी मतदान प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के साथ हर हाल में निष्पक्ष और संतोषजनक माहौल में चुनाव के आदेश जारी किए गए हैं। आयोग ने यह आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर जारी किया है।

मेंढर-ए के मतदान केंद्र संख्या 17 प्राइमरी स्कूल हजामा और मतदान केंद्र नंबर 32 मिडिल स्कूल गैलां जबकि मेंढर-बी सीट के तहत मतदान केंद्र संख्या 29 मिडिल स्कूल सखी मैदान और मतदान केंद्र संख्या 30 गर्ल्स मिडिल स्कूल सखी मैदान पर दोबारा वोटिंग कराई जाएगी। आयोग के इस आदेश को धांधली के आरोप लगाने वाले प्रत्याशियों ने लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।


सातवें चरण के मतदान में धांधली का आरोप लगाकर मेंढर-बी के कांग्रेस, नेकां, अपनी पार्टी और तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने मेंढर कस्बे में सड़क जाम कर दी थी। शिकायत का संज्ञान लेकर प्रशासन ने छह मतदान कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। मतदान के दूसरे दिन मेंढर-ए के हरनी क्षेत्र के लोगों ने नेकां प्रत्याशी पर मतदान केंद्र कब्जाने का आरोप लगाकर मेंढर-सुरनकोट मार्ग जाम कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed