फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dispute

पुरेया में कमरा गिराने का मामला और उलझा

विज्ञापन
dispute
रियासी/पौनी। पुरेया में कमरा गिराने का मामला शांत होने की बजाए उलझता जा रहा है। जिस स्थान पर कमरा बनाया गया था उस जमीन पर अब जम्मू (सतवारी) से आई एक पार्टी ने अपना मालिकाना हक जताया है।
विज्ञापन

पुरेया पहुंची नूरी पत्नी रज्जाक मोहम्मद, मुमताज पत्नी जमील और नसीम बानो पत्नी सलीम ने बताया कि जान मोहम्मद ने उनकी जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से कमरा बनाया था। इसे हटाने के लिए अदालत से अपील भी की गई है। पुरेया गांव में उनकी पुश्तैनी जमीन है। कमरा गिराने के लिए आया व्यक्ति उनका दामाद है, जिसे उन्होंने मुख्यारनामा (पावर ऑफ अटार्नी) दिया हुआ है। जमीन से कब्जा हटाने के लिए डीसी से भी आवेदन किया हुआ है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिन लोगों ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी की सहायता से कमरा गिराया है उन के पास किसी प्रकार की कोई अनुमति नहीं थी। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। दोनों पक्षों की ओर से हक जताने पर राज्स्व विभाग भी जांच में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed