फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   disobeyed social distancing

बीज लेने पहुंचे किसानों ने सामाजिक दूरी की उड़ाई धज्जियां

विज्ञापन
disobeyed social distancing
disobeyed social distancing
राजोरी। जिले के कालाकोट इलाके में मक्के का बीज लेने आए किसानों को भारी भीड़ का सामना करना पड़ा। किसानों ने सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाईं। जानकारी मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सामाजिक दूरी बनाए रखने को कहा लेकिन किसानों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और वे नियमों का उल्लंघन करते रहे।
विज्ञापन

मक्के की खेती के लिए इस समय वातावरण अनुकूल होने से किसान बीज केंद्र पर सोमवार की सुबह पहुंचे। बीज पहले लेने की होड़ में उन्होंने लाइन नहीं बनाई और एक दूसरे को धक्का देने लगे और जमकर सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाईं। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें लाइन में खड़ा कराने का प्रयास किया लेकिन किसान मनमानी पर उतर आए और पुलिस के सामने ही धक्का मुक्की करने लगे। पुलिस किसानों की भीड़ के आगे बेबस नजर आई। ज्यादातर किसानों को चिंता थी कि अगर बीज खत्म हो गया तो उन्हें परेशानी उठानी पड़ेगी। धक्कामुक्की कर कुछ किसान काफी अधिक मात्रा में बीज खरीदकर ले गए। बीेज केंद्र पर सफेद मक्के का बीज खत्म होने जाने से काफी संख्या में किसान बीज लेने से वंचित रह गए। इसे लेकर उनमें कृषि विभाग के प्रति रोष था। किसानों का कहना था कि विभागीय कर्मचारियों को सभी किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बीज देना चाहिए था लेकिन उन्होंने कुछ ही किसानों को अधिक से अधिक बीज देकर खत्म होना कहकर पल्ला झाड़ लिए। हालांकि कृषि अधिकारियों ने किसानों को दो तीन दिनों में बीज मंगवाकर देने का आश्वासन दिया। अधिकारियों का कहना रहा कि बीज की कमी नहीं है। केंद्र पर पहुंचा स्टाक खत्म हो गया। दो तीन दिनों के अंदर सभी किसानों को सफेद मक्के का बीज उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed