फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Disease in harvesting

Jammu News: धान की फसल पर ब्लास्ट का अटैक, पत्तों पर आंख की शक्ल के बने धब्बे

विज्ञापन
Disease in harvesting
कृषि अधिकारी ने दी दवाओं का छिड़काव करने की सलाह, कारण भी बताए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। क्षेत्र के कुछ गांवों में इस समय धान की फसल पर ब्लास्ट बीमारी का खतरा बढ़ गया है। पौधे पर आंख की शक्ल के भूरे रंग के धब्बे बन रहे हैं, जो धीरे-धीरे पूरे पौधे को अपनी चपेट में ले लेते हैं। इसके बाद पौधा नष्ट हो जाता है। इससे फसल की पैदावार में बड़े पैमाने पर असर पड़ता है। इस बीमारी के फैलने का मुख्य कारण किसानों द्वारा फसल बोने से पहले बीज का उपचार न करना, तापमान में उतार-चढ़ाव और खेतों से पानी की निकासी न होना है।
पिंडी चाढ़का गांव के सुरेश कुमार ने कृषि विभाग के अधिकारियों को पौधे के सैंपल लेकर दिखाया और कहा कि पौधे भूरे रंग के पड़ रहे हैं। उसके बाद कृषि अधिकारी महेश शर्मा और गुरमीत सिंह ने खेतों का दौरा किया और पाया कि उस पर ब्लास्ट बीमारी ने अटैक कर दिया है। उन्होंने खेतों में तकरीबन चार कैनाल बासमती 370 की फसल को प्रभावित पाया। इसके अलावा क्षेत्र के गांव चक माजरा से भी ब्लास्ट के मामले सामने आ रहे हैं। कृषि अधिकारियों ने खेतों का दौरा कर किसानों को हेक्सागोनजोले और वैलिडमायसिन प्रति कनाल पर्याप्त मात्रा के अनुसार दवाई मिलाकर स्प्रे करने के लिए कहा है। कृषि अधिकारियों के अनुसार किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। धान को दवाइयां छिड़क कर बचाया जा सकता है।
विज्ञापन


क्षेत्र में धान की फसल 15 दिनों तक निखरना शुरू हो जाएगी। किसानों के अनुसार इस बार धान की फसल खेतों में बेहतर दिखाई दे रही है। परंतु, ब्लास्ट बीमारी के खतरे ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान की फसल का यह समय दाने निकलने का होता है। लेकिन, इस समय अगर बीमारी फसल को चपेट में लेती है तो धान की फसल की पैदावार पर बड़े पैमाने पर असर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed