{"_id":"67a1265261c4e255220dc3d9","slug":"discussion-on-drug-addiction-and-animal-trafficking-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-101004-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नशाखोरी और पशु तस्करी पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नशाखोरी और पशु तस्करी पर चर्चा
Tue, 04 Feb 2025 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
थाना प्रभारी रोहित गांधी का स्वागत करते जनप्रतिनिधि। स्रोत : पुलिस विभाग
- फोटो : akhnoor
जनता और पुलिस का संयुक्त प्रयास बेहद जरूरी : थाना प्रभारी
अखनूर। क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी और पशु तस्करी को लेकर गुरहा ब्राह्मणा पूर्व में पुलिस-पब्लिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त थाना प्रभारी अखनूर रोहित गांधी ने की। इसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
बैठक में पूर्व सरपंच शमशेर सिंह, पूर्व सरपंच रत्न लाल, पूर्व सरपंच साईं दास, यशपाल, मदन लाल, अरुण चिब और जय माँ सुरभि गौशाला के चेयरमैन राजिंदर सिंह राजू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा, एएसआई राम दयाल भी बैठक में मौजूद रहे।
बैठक में थाना प्रभारी रोहित गांधी ने क्षेत्र में बढ़ते नशाखोरी और पशु तस्करी के मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त की और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए जनता और पुलिस का संयुक्त प्रयास बेहद जरूरी है। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के जाल को लेकर गहरी चिंता जताई और इस समस्या के समाधान के लिए पुलिस को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने मांग की कि पुलिस गश्त को और अधिक मजबूत किया जाए और नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और समाज को नशे से मुक्त करने के लिए एकजुट होकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।