फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   disaster in Kathua...Army descended to search for lives in the rubble, helicopters were also deployed

Jammu: कठुआ में आई आसमानी आफत...मलबे में जिंदगियां तलाशने उतरी सेना, हेलिकॉप्टर भी किए गए तैनात

Mon, 18 Aug 2025 03:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Aug 2025 03:30 AM IST
सार

रविवार को हादसा होने के बाद सेना के 150 जवान मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, सर्च अभियान के लिए वायुसेना के हेलिकाप्टरों को भी मौके पर भेजा गया। 

विज्ञापन
disaster in Kathua...Army descended to search for lives in the rubble, helicopters were also deployed
केंद्रीय विद्यालय कठुआ को जाने वाले रास्ते पर गिरे बिजली के खंभे और क्षतिग्रस्त हुआ मार्ग

विस्तार

बादल फटने से कठुआ में मची तबाही से राहत देने के लिए भारतीय सेना ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। रविवार को हादसा होने के बाद सेना के 150 जवान मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, सर्च अभियान के लिए वायुसेना के हेलिकाप्टरों को भी मौके पर भेजा गया। 

विज्ञापन


हेलिकाप्टरों से घायलों को पठानकोट के मामून अस्पताल में भेजा गया। कुछ लोगों को मौके से उठाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। सेना के जवानों ने रविवार कई परिवारों को निकाला। लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया। जवान बच्चों और बुजुर्गों को अपने हाथों और कंधों पर उठाकर ले जाते हुए नजर आए।
विज्ञापन


सेना के साथ पुलिस, एसडीआरएफ और सीआरपीएफ की टीमें भी मौजूद हैं। जम्मू सांबा कठुआ रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा हादसा स्थल पर कैंप कर रहे हैं। सेना की मेडिकल टीम भी मौके पर मौजूद है। टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। सेना की तरफ से बादल फटने से बेघर हुए लोगों को अस्थायी व्यवस्था टैंट लगाकर रहने के लिए की जा रही है। इसके अलावा लोगों को खाना भी पहुंचाया। पुलिस ने बारिश का अलर्ट देखते हुए लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खरोट गांव में तबाही
अचानक आई बाढ़ से खरोट गांव में भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया। जिससे आफर तफरी मंच गई। गनीमत रही कि इलाके में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घरों में रखा लाखों का सामान, खाद्य सामग्री, बिस्तर आदि पानी की चपेट में आने से खराब हो गए।


वहीं कई जगह पर सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे यातायात, पानी और बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी नुकसान हुआ है। बाढ़ के बाद हुई तबाही का जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा जायजा लिया जा रहा है। मौके पर पहुंचें कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा कर नुकसान को जायजा लिया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed