फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Digvijay said – There is no proof of how many people were killed in the surgical strike

भारत जोड़ो यात्रा: 'सर्जिकल स्ट्राइक में कितनों को मारा इसका कोई प्रमाण नहीं', दिग्विजय ने केंद्र पर बोला हमला

Tue, 24 Jan 2023 12:08 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 24 Jan 2023 12:08 AM IST
सार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू पहुंच गई है। सतवारी में हुई जनसभा के दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार की अनेक नीतियों को गलत बताया। 

विज्ञापन
Digvijay said – There is no proof of how many people were killed in the surgical strike
दिग्विजय सिंह - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में भाई-भाई को अलग करने का काम किया है। पुलवामा (कश्मीर) आतंकवाद का केंद्र बन चुका है वहां हर गाड़ी की जांच होती है, लेकिन एक गाड़ी बिना जांच पड़ताल के उल्टी दिशा से आती है और सुरक्षाकर्मियों के काफिले से टकराती है, जिसमें हमारे 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो जाते हैं। मगर भाजपा सरकार ने इस घटना की जानकारी लोकसभा और जनता के सामने क्यों नहीं रखी। इसी तरह सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं लेकिन प्रमाण कुछ नहीं दिया। भाजपा केवल झूठ पर राज कर रही है।

विज्ञापन


सतवारी चौक से थोड़ा पीछे अशोक नगर में हाईवे पर सोमवार को राहुल गांधी की एक रैली में दिग्विजय सिंह ने कहा, भाजपा सरकार ने गरीब और अमीर में खाई बढ़ाई है। आर्थिक नीतियां कुछ चंद लोगों के हाथों में सौंपी गई हैं। कोविड के समय हर परिवार में मुसीबत आई, आमदनी कम हुई, महंगाई और बेरोजगार बढ़ी मगर कुछ परिवारों की आमदनी बढ़ती चली गई। खासतौर पर मोदी जी के कुछ चुनिंदा दोस्तों की आमदनी आठ गुणा तक बढ़ गई। यह ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि शुद्ध रूप से आर्थिक नीतियां उनके अनुकूल बनाई गईं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज जम्मू के लोगों को ठेके नहीं मिल रहे हैं और बाहरी लोगों को ठेके दिए जा रहे हैं। अनुच्छेद 370 हटने पर बोला गया था कि आतंकवाद खत्म हो जाएगा, जबकि जमीनी स्तर पर आतंकवाद बढ़ा है। पहले आतंकवाद उत्तरी कश्मीर और घाटी तक सीमित था लेकिन अब राजोरी, पुंछ और डोडा तक आ गया है। प्रशासन जानबूझकर इसका समाधान करना नहीं चाहता है ताकि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में बनती रहीं और हिंदु मुसलमानों में नफरत कायम रहे। कभी देखा किसी प्रधानमंत्री ने किसी फिल्म का प्रचार किया, लेकिन मोदी ने कश्मीर फाइल्स का प्रचार किया। इसलिए ऐसे मुद्दों को लेकर भारत जोड़ो यात्रा को शुरू करने की जरूरत पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कहा कि देशभर में लोगों में नफरत का जहर बढ़ाया जा रहा है। संविधान को खत्म किया जा रहा है। भाजपा झूठ बोलती है। कन्याकुमारी में 7 सितंबर को राहुल गांधी ने स्वामी विवेकानंद मेमोरियल में उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित करके यात्रा की शुरुआत की थी, लेकिन भाजपा के एक नेता ने झूठ बोला कि राहुल ने ऐसा नहीं किया। भाजपा सोशल मीडिया पर झूठा प्रचार करती है। हर चीज को हिंदू मुसलमान से जोड़ दिया जाते हैं और ऐसे मुद्दों पर चर्चा में पाकिस्तान के नुमाइंदे और आरएसएस के लोग बिठा दिए जाते हैं, लेकिन मोदी नवाज शरीफ के घर में शादी में कैसे पहुंच जाते हैं। जब मुसलिम और ब्रिटिश शासन में हिंदू धर्म खतरे में नहीं रहा तो अब कैसे रह सकता है।

पूर्व वायु सेना अधिकारी ने दिग्विजय सिंह के बयान को किया खारिज

एयर मार्शल रघुनाथ नांबियार (सेवानिवृत्त) ने दिग्विजय सिंह के बयान को खारिज किया है। पूर्व अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस नेता को तथ्यों की जानकारी नहीं है और उन्हें गलत जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा, 'दिग्विजय सिंह को नहीं पता कि वह किस बारे में बात कर रहे हैं और गलत जानकारी दे रहे हैं।'

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हवाई हमले में शामिल पायलटों ने बिल्कुल वैसा ही किया जैसा उन्हें बताया गया था। किसी भी झूठ पर विश्वास न करें और निश्चिंत रहें। बालाकोट हवाई हमला एक बड़ी सफलता थी।

बयान से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला

सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान से पार्टी ने पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा व्यक्त किए गए विचार उनके अपने हैं। इससे कांग्रेस का कोई संबंध नहीं है और न ही हम ऐसा सोचते हैं। 2014 से पहले यूपीए सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। कांग्रेस ने राष्ट्रीय हित में सभी सैन्य कार्रवाइयों का समर्थन किया है और समर्थन करना जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed