फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   digiana accident, one died

Jammu News: डिग्याना पुली पर हादसा... बाइक सवारों को 100 मीटर घसीटता ले गया ट्रक चालक, एक की मौत

विज्ञापन
digiana accident, one died
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। सतवारी की डिग्याना पुली पर सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया, जिसे जीएमसी में भर्ती कराया गया। ट्रक ने बाइक पर जाते वक्त मजदूरों को टक्कर मार दी थी। मृतक धर्म चंद मीरां साहिब के गांव फिंदड़ का रहने वाला है और घायल पूर्ण चंद मीरां साहिब के गांव लंगोटिया का है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
धर्म चंद और पूर्ण चंद माल ढुलाई का काम करते हैं। प्रतिदिन गंग्याल में आते हैं। वीरवार सुबह दोनों बाइक (जेके02सी एफ 4891) से गंग्याल की तरफ जा रहे थे। तभी डिग्याना पुली के पास पीछे से ट्रक (एचआर 38 वाई 3428) तेज गति में आया। ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि बाइक समेत मजदूरों को 100 मीटर तक घसीटता ले गया। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि ट्रक काफी तेज था और वह ब्रेक लगाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन रफ्तार इतनी थी कि वह रुक नहीं पाया और बाइक सवारों को घसीटता ले गया। कुछ देर बाद चालक रुका. लेकिन तब तक धर्म चंद की मौत हो चुकी थी जबकि पूर्ण चंद घायल हो गया। इतने में भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने हाईवे एंबुलेंस की मदद से दोनों को जीएमसी पहुंचाया। जांच में धर्म को मृत घोषित कर दिया, जबकि पूर्ण चंद उपचाराधीन है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि ट्रक ने सड़क पर खड़ी दो से तीन महिलाओं को भी चपेट में लिया है।
विज्ञापन

आठ साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों का पिता था धर्म चंद
बताया जा रहा है कि धर्म चंद की आठ वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा है। हादसे की खबर सुनकर पत्नी शालू देवी मौका-ए-वारदात पर पहुंची। उसका रोकर बुरा हाल था। पत्नी बस एक ही बात कर रही थी कि बच्चों का क्या होगा, क्योंकि धर्म चंद मजदूरी कर पेट पालता था। हर रोज शहर में मजदूरी करने जाता था। वाहनों से माल ढुलाई करता था। सुबह भी घर से निकला था। क्या पता था कि लौट कर नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed