फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   diggiana, protest, peoples

Jammu News: लोगों की चेतावनी - दो दिन में सुध लो वरना तोड़ देंगे स्मार्ट मीटर

Wed, 02 Aug 2023 02:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 02 Aug 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
diggiana, protest, peoples
जम्मू। स्मार्ट मीटर को लेकर मंगलवार को जगह-जगह प्रदर्शन हुए हैं। लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करते कहा- अगर दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्मार्ट मीटर तोड़ देंगे। लोगों ने बताया कि वार्ड-45 के उधम नगर और डिग्याना में स्मार्ट मीटर लगने से लोड में दिक्कत आ रही है। रेखा, राजेंद्र कुमार, मनजीत कौर और भारती ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद पूरी रात बिजली नहीं आती। जब आती है तो कभी पंखे नहीं चलते या सड़ जाते हैं। किस्तों पर एलसीडी ली थी, लेकिन अब खराब हो गई। कृष्णा देवी ने कहा कि उमस भरी गर्मी में न तो पंखे की हवा ले पा रहे हैं और न ही ठंडा पानी नसीब हो रहा है। लोड बढ़ने से दो पंखे और फ्रीज जल गया। दूसरी ओर, एईई नितिन महाजन ने बताया कि तारों के कारण समस्या पेश आ रही है। जल्द ठीक करवाने की कोशिश करेंगे ताकि लोगों को दिक्कत पेश न आए। संवाद
विज्ञापन


शिवसेना का बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शिवसेना ने स्मार्ट मीटर लगाने और बिजली ढांचे के खिलाफ लोअर रूपनगर में प्रदर्शन किया। इकाई प्रमुख मनीश साहनी ने कहा कि देश में बिजली उत्पादन में प्रदेश अहम भूमिका निभा रहा है। इसके बावजूद निशुल्क बिजली आपूर्ति नहीं हो रही। लोग लंबे बिजली कट सहन कर रहे हैं। अब प्रीपेड मीटर लगाना बिजली का निजीकरण की ओर पहला कदम है। लोअर रूपनगर में जर्जर बिजली ढांचे, भारी-भरकम बिजली बिलों, बिजली कटौती एवं प्रीपेड मीटर लगाने के चलते उपकरणों में आग लग रही है।
विज्ञापन


साहनी ने कहा कि बिलों के अतिरिक्त आए दिन ट्रांसफार्मर, तारों के जाल, बेतरतीब लगे पोल समेत जर्जर बिजली ढांचे से जनता त्रस्त है, लेकिन सरकार है कि मात्र राजस्व वसूल रही है। प्रीपेड एवं स्मार्ट मीटर की कीमत 15 से 20 हजार बताई जा रही है, जो जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी है। इस मौके अध्यक्ष महिला विंग मिनाक्षी छिब्बर, उपाध्यक्ष बलवंत सिंह, संजीव कोहली, अध्यक्ष कामगार विंग राज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed