फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DIG Inspect the Ring Road with Team

Jammu News: रिंग रोड के आसपास सभी गांव से साझा होंगे पुलिस के नंबर

विज्ञापन
DIG Inspect the Ring Road with Team
रिंग रोड का दौरा करते सुरक्षा का जायजा लेते डीआईजी ​शिव कुमार और एसएसपी जम्मू: स्रोत पुलिस
-डीआईजी ने रिंग रोड का दौरा कर सात थानेदारों को दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अपराध का गढ़ बन चुके रिंग रोड पर जल्द कड़े सुरक्षा बंदोबस्त होंगे। इस रोड के आसपास बसे हर एक गांव में पुलिस अफसरों के नंबर साझा किए जाएंगे ताकि कहीं भी कोई बदमाश और राष्ट्रविरोधी तत्व दिखने पर पुलिस से तत्काल संपर्क किया जाए।
इसे लेकर डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने रविवार सात थानों के एसएचओ और संबंधित डीएसपी को निर्देश दिए। रिंग रोड पर खनन भी जमकर हो रहा है। इसे लेकर भी जरूरी आदेश दिए गए हैं। डीआईजी ने अधिकारियों से कहा कि वे गांव-गांव संपर्क कर ग्रामीणों के साथ जरूरी नंबर साझा करें ताकि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगे।
विज्ञापन

इसके पहले उन्हाेंने एसएसपी जम्मू के साथ घरोटा से लेकर विजयपुर तक रिंग रोड का दौरा किया। उन्होंने मीरां साहिब, बिश्नाह, सतवारी, दोमाना, घरोटा, विजयपुर और कानाचक पुलिस के थानेदारों को कहा कि नियमित रूप से रिंग रोड पर अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करें ताकि कोई भी बदमाश राहगीरों को तंग न करे। बता दें कि रिंग रोड पर आए दिन कोई न कोई वारदात होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात होते ही खनन तस्करी
बता दें कि रात होते ही रिंग रोड का खनन माफिया इस्तेमाल करना शुरू कर देता है। बिना नंबर के टिप्पर खनन का सामान लेकर जाते हैं, जिन्हें पूछने वाला कोई नहीं। नाकों से खनन के वाहन निकलते हैं, पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहते हैं। डीआईजी शिव कुमार का कहना है कि इसे लेकर संबंधित अधिकारियाें से बात कर ली गई है। जल्द ही कार्रवाई होगी।

रिंग रोड का दौरा करते सुरक्षा का जायजा लेते डीआईजी शिव कुमार और एसएसपी जम्मू: स्रोत पुलिस

रिंग रोड का दौरा करते सुरक्षा का जायजा लेते डीआईजी शिव कुमार और एसएसपी जम्मू: स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed