{"_id":"6360ac1b3fccab1b8a584603","slug":"dgp-said-strategy-is-being-made-to-deal-with-the-smuggling-of-weapons-from-drones","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर डीजीपी: ड्रोन से हथियारों की तस्करी से निपटने के लिए बन रही रणनीति, आरएसपुरा मामले की चल रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर डीजीपी: ड्रोन से हथियारों की तस्करी से निपटने के लिए बन रही रणनीति, आरएसपुरा मामले की चल रही जांच
Tue, 01 Nov 2022 10:48 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 01 Nov 2022 10:48 AM IST
सार
डीजीपी दिलबाग सिंह ने श्रीनगर में कहा कि पुलिस ने कई बार ऐसे प्रयासों को विफल किया और इसमें शामिल कई तत्वों को गिरफ्तार भी किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू के आरएस पुरा में रविवार को बरामद हुए हथियारों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू-कश्मीर डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए पाकिस्तान के ड्रोन के इस्तेमाल से निपटने के लिए पुलिस काम कर रही है। डीजीपी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से पाकिस्तान ने ड्रोन के माध्यम से हथियार, विस्फोटक, आईईडी और नशीले पदार्थों की तस्करी का नया चलन शुरू किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने कई बार ऐसे प्रयासों को विफल किया और इसमें शामिल कई तत्वों को गिरफ्तार भी किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू के आरएस पुरा में रविवार को बरामद हुए हथियारों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
श्रीनगर में राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीजीपी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हर साल इस दिन सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। जिन्होंने देश की राजनीतिक एकता और स्वतंत्रता में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूरे यूटी में एकता परेड का आयोजन किया और आर्म्ड पुलिस काम्प्लेक्स (एपीसी) जेवन में केंद्रीय स्तर की एकता परेड आयोजित की गई। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खुद को फिर से मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
एपीसी जेवन में आयोजित परेड में जम्मू कश्मीर आर्म्ड पुलिस, आईआरएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, जिला पुलिस, महिला पुलिस, एसडीआरएफ के दस्तों ने जम्मू कश्मीर पुलिस के ब्रास बैंड और पाइप बैंड की धुनों पर मार्च पास्ट किया।