{"_id":"5d99d4a28ebc3e01416b3a45","slug":"dgp-said-ceasefire-violations-in-jammu-kashmir-militants-who-active-at-present-is-around-200-300","type":"story","status":"publish","title_hn":"जारी हैं पाक की नापाक हरकतें, राज्य में सक्रिय आतंकवादियों की संख्या करीब तीन सौ- डीजीपी दिलबाग सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जारी हैं पाक की नापाक हरकतें, राज्य में सक्रिय आतंकवादियों की संख्या करीब तीन सौ- डीजीपी दिलबाग सिंह
Sun, 06 Oct 2019 05:18 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 06 Oct 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि राज्य के उरी, राजोरी, पुंछ और कई अन्य क्षेत्रों में पाकिस्तानी सेना की ओर से लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा रहा है। संघर्षविराम उल्लंघन के दौरान पाकिस्तान आतंकवादियों को अधिक से अधिक संख्या में घुसपैठ कराने की फिराक में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Director General of Police (DGP) Dilbagh Singh, Jammu and Kashmir: Our anti-infiltration grid on the border areas are very strong, which have foiled many of such attempts. The count of militants who are active at present is around 200-300. https://t.co/vXpGOwIxGjविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 6, 2019
उन्होंने बताया कि इन सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में हमारी घुसपैठ रोधी ग्रिड बहुत मजबूत है, जिन्होंने इस तरह के कई प्रयासों को नाकाम कर दिया है। हाल के सेना के अभियानों के दौरान कई आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी सक्रिय आतंकवादियों की संख्या 200-300 के आसपास है।
सिंह ने कहा कि जम्मू, लेह और कारगिल में वर्तमान स्थिति बहुत शांतिपूर्ण है और अब कश्मीर में भी हालात बहुत बेहतर हुए हैं। बताया कि आज सुबह सड़कों पर बहुत अधिक यातायात था, बाजार खुले हैं, व्यवसाय चालू हैं। आने वाले दिनों में स्थिति बेहतर होगी।