{"_id":"61e003a2ad27d6387f311565","slug":"dgp-said-14-terrorists-were-eliminated-in-eight-encounters-seven-pakistani-terrorists-were-also-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी बोले: आठ मुठभेड़ों में 14 दशतगर्दों का किया गया सफाया, सात पाकिस्तानी आतंकी भी मारे गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी बोले: आठ मुठभेड़ों में 14 दशतगर्दों का किया गया सफाया, सात पाकिस्तानी आतंकी भी मारे गए
Thu, 13 Jan 2022 04:19 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 13 Jan 2022 04:19 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ घाटी में लगातार ऑपरेशन चलाए जाएंगे। सुरक्षाबल वर्ष 2021की तरह ही दहशतगर्दों के खिलाफ अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
DGP Dilbag Singh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि इस साल अब तक 8 कामयाब ऑपरेशन किए गए हैं। इनमें14 दहशतगर्दों का सफाया किया गया है। मारे गए आतंकियों में 7 पाकिस्तानी दहशतगर्द शामिल हैं। 2021 में जिस तरह बड़ी तादाद में दहशतगर्दों का सफाया किया गया। उसी तरह 2022 में भी जवान डटकर दहशतगर्दी का मुकाबला करते रहेंगे।
विज्ञापन
मजबूत इनपुट से आतंकियों को झटका
आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिल रही इस सफलता का कारण लोगों के बीच से आ रहीं खुफियां सूचनाएं हैं। पुष्ट सूचनाओं के कारण सुरक्षाबलों को जबरदस्त सफलता मिली है। हाल ही में आईजी कश्मीर विजय कुमार ने स्वीकार किया था कि मजबूत इनपुट के कारण आतंकियों को काफी नुकसान हुआ है। हमारे पास आने वाली सूचनाओं में 80 फीसदी मानवीय सूचनाएं हैं।
विज्ञापन
14 terrorists have been neutralized in 8 operations this year. Out of the 14 terrorists, 7 were from Pakistan: J&K DGP Dilbag Singh pic.twitter.com/TIrMKhjF1W
— ANI (@ANI) January 13, 2022
विज्ञापन
इस महीने तीसरी मुठभेड़, पांच आतंकियों का काम तमाम
कुलगाम में इस महीने यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले चार जनवरी को जिले के ओके इलाके में टीआरएफ के दो आतंकियों को मार गिराया गया था। नौ जनवरी को हसनपोरा गांव में रात भर चली मुठभेड़ में अल-बद्र के दो आतंकियों का सफाया किया गया था। बुधवार को तीसरी मुठभेड़ में जैश के एक आतंकी को ढेर करने में सफलता मिली है। इस प्रकार जिले में तीन मुठभेड़ों में पांच आतंकियों का सफाया करने में सफलता मिली है।
कुलगाम मुठभेड़ में जम्मू का लाल रोहित चिब शहीद, जैश आतंकी ढेर
कुलगाम जिले में बुधवार की देर शाम शुरू हुई मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) का जम्मू निवासी जवान रोहित चिब शहीद हो गए। सुरक्षा बलों को जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी आतंकी बाबर को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में सेना के तीन जवान और दो नागरिक भी जख्मी हुए हैं।
परिवान इलाके में दो से तीन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर शाम लगभग आठ बजे सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। शुरूआती फायरिंग में एसओजी के जवान रोहित चिब गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।